facebookmetapixel
‘लॉयल्टी’ बन रही भारत के डिजिटल पेमेंट की नई करेंसी, हर 5 में से 1 लेनदेन का जरिया बनीFY26 में 6.8% से ज्यादा रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: BFSI समिट में बोले सीईए अनंत नागेश्वरनवैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की रफ्तार 6.8% पर नहीं रुकेगी: RBI डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ताCoal India Q2FY26 Result: मुनाफा 32% घटकर ₹4,263 करोड़ रह गया, ₹10.25 के डिविडेंड का किया ऐलानLenskart IPO: चीन के सस्ते माल को चुनौती देने वाली भारतीय कंपनीAdani Group: 14% तक उछले अदाणी ग्रुप के शेयर! क्या फिर लौट आया वो सुनहरा दौर?Suzlon: मैनेजमेंट में बदलाव से शेयर का मूड सुधरा, 4% से ज्यादा उछला; 15 दिसंबर को नए CFO संभालेंगे कमानकभी 11% थी महंगाई, अब सिर्फ 4%! अर्थशास्त्रियों ने बताई 10 साल की सबसे बड़ी सफलता की कहानीकैपिटल मार्केट और बैंक ही देंगे अर्थव्यवस्था को नई उड़ान: BFSI समिट में बोले KV KamathSBI की दो बड़ी कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, समय अभी तय नहीं: चेयरपर्सन सेट्टी

बाहरी चेकों पर विदेशी बैंकों की मनमानी

Last Updated- December 07, 2022 | 4:44 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकांश बैंक बाहर के चेकों पर जहां सात से 15 रूपए वसूलते हैं, वहीं कुछ विदेशी बैंक इसी सेवा के लिए 100-200 रुपए वसूल रहे हैं।


मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं के बदले लिए जाने वाले शुल्क के बारे में आरबीआई के एक अध्ययन के मुताबिक फ्रांस का कैलीयान बैंक बाहर के चेकों के भुगतान के लिए 200 रूपए की राशि वसूलता है। यह अध्ययन ग्राहकों की शिकायतों के बाद कराया गया कि कई बैंक उनसे बाहर के चेकों के लिए  मनमानी राशि वसूल रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक बाहर के चेक पर 15 रुपए लेता है। सामान्य डाक के जरिए यह शुल्क 15 रुपए और रजिस्टर्ड डाक के जरिए 35 रुपए है। कैनरा बैंक बाहर के चेक लेने के लिए 10 रुपए और 30 रुपए वसूलता है।

First Published - June 10, 2008 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट