facebookmetapixel
Advertisement
ईरान युद्ध खत्म होते ही $2 से नीचे आएंगे तेल के दाम? ट्रंप के दावे ने ऑयल मार्केट में छेड़ी चर्चाकरमतारा इंजीनियरिंग IPO: प्राइस बैंड ₹241-254, लॉट साइज 59 शेयर; निवेश करें या नहीं?आईटी सेक्टर में निवेश का मौका, मिरे एसेट का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 22 सितंबर तक खुला रहेगा NFOभारत में AI निवेश 119% बढ़ा, लेकिन नियम और निगरानी में कंपनियां पीछेजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेशशेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट नहीं, भारतीय अमीर लोग इन चीजों में लगा रहे पैसा और कमा रहे मोटा मुनाफादेश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्स

पीएसओ के लिए रिजर्व बैंक ने जारी किए नियम

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:08 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर बैंक भुगतान व्यवस्था प्रदाताओं (पीएसओ) द्वारा निपटान संबंधी गतिविधियों और आउटसोर्र्सिंग भुगतान के जोखिम कम करने लिए न्यूनतम मानकों का एक ढांचा पेश किया है, जिसका उन्हें 31 मार्च, 2022 तक अनुपालन करना होगा।
केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों की आउटसोर्सिंग के लिए पीएसओ को बोर्ड से मंजूर की गई नीतियां बनानी होंगी। पीएसओ का बोर्ड आउटसोर्सिंग नीति, रणनीतियों और व्यवस्थाओं की समय समय पर समीक्षा करेगा, जिससे उनका महत्त्व, सुरक्षा और मजबूती बनी रहे।
मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में रिजर्व बैंक ने कहा है, पीएसओ जोखिम प्रबंधन और आंतरिक ऑडिट, अनुपालन और निर्णय लेने संबंधी कामों जैसे केवाईसी मानकों का अनुपालन जैसे प्रमुख प्रबंधन कार्यों की आउटसोर्सिंग नहीं कर सकते।
इसके अलावा आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर विचार या उसके नवीकरण के समय पीएसओ को इस तरह का समझौता करना होगा कि आउटसोर्स की हुई गतिविधियों पर पर्याप्त नियंत्रण बना रहे और  हस्तक्षेप करने का अधिकार हो।

Advertisement
First Published - August 4, 2021 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement