facebookmetapixel
Advertisement
चीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?रिफंड के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं, NCH ने 16 महीनों में ग्राहकों को दिलाए ₹105 करोड़रेरा के 10 साल बाद भी घर खरीदार बेहाल, 27.6 लाख परिवारों के ₹12.44 लाख करोड़ अटकेHDFC AMC पर जेफरीज और मोतीलाल ओसवाल बुलिश, शेयर में 31% तेजी की उम्मीद; जानिए ग्रोथ के बड़े ट्रिगरटॉप-5 मिड कैप फंड्स ने दिया 19 फीसदी से ज्यादा का सालाना रिटर्न, 5 साल में AUM 266 फीसदी बढ़ा10%, 20% या और अधिक? इंश्योरेंस क्लेम करते वक्त कितना देना पड़ता है ‘को-पेमेंट’, एक्सपर्ट से समझें पूरा मसलाबढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर से पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

पीएनबी जुटाएगा 2,000 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:02 PM IST

पंजाब नैशनल बैंंक की योजना मंगलवार को अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड के जरिये 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की है। इसके बाद देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अगले हफ्ते एटी-1 बॉन्ड के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटा सकता है।
बॉन्ड डीलरों ने कहा कि इस पेशकश का मूल आकार 500 करोड़ रुपये का है और इसमें अतिरिक्त 1,500 करोड़ रुपये का आवेदन बनाए रखने (ग्री शू ऑप्शन) का विकल्प है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की प्रतिभूतियों में दिलचस्पी बढ़ रही है क्योंंकि फंसे कर्ज की स्थिति बेहतर हुई है, रिकवरी सुधरी है और दबाव की संभावना घटी है।
पिछले हफ्ते बेंगलूरु के केनरा बैंक ने एटी-1 बॉन्ड के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए थे। बैंक को कुल 4,699 करोड़ रुपये की बोली मिली थी, जिसमें से 1,500 करोड़ रुपये 8.05 फीसदी की ब्याज दर पर स्वीकार किए गए। पीएनबी कितनी रकम जुटा पाता है, यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा। बैंक के पास एकसाथ रकम जुटाने अलावा इसे कई चरणों में जुटाने का विकल्प भी है। डीलरों ने ये बातें कही। पीएनबी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सितंबर के आखिर में 15.20 फीसदी रहा है और टियर-1 12.5 फीसदी। पीएनबी का शेयर आज बीएसई पर 1.3 फीसदी टूटकर 38 रुपये प्रति रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने प्रस्तावित पेशकश को एए रेटिंग दी है।

Advertisement
First Published - December 7, 2021 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement