facebookmetapixel
Advertisement
ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे, फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी लगाम; 1 जनवरी से ग्राहकों को दिखेंगे ये बदलावBRICS Summit 2026: पुतिन से शी जिनपिंग तक, 3 दिन में PM मोदी की 15 अहम मुलाकातें; जानिए पूरा शेड्यूल₹0.32 में खरीदा था NSE का शेयर, अब भाव ₹1,785; IPO से इन 10 निवेशकों को ₹16,500 करोड़ का फायदावोडाफोन आईडिया को बड़ी राहत! SBI की अगुवाई में बैंक देंगे 3.5 अरब डॉलर का लोनडॉलर के बिना बढ़ेगा कारोबार? पीयूष गोयल ने BRICS देशों के सामने रखा बड़ा सुझावगर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, अगस्त में करीब 13% का उछाल; नुवामा को इन 3 शेयरों पर भरोसाबाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहेंसोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीति

प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 11:57 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी एम राजेश्वर राव ने बैंकों के बोर्ड के सदस्यों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि बैंकों के बोर्डों को अपने कार्यों के लिए प्रबंधन को जवाबदेह बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन उम्मीदें पूरी नहीं करता तो उसे बदलना चाहिए।

बैंकों के निदेशकों के एक सम्मेलन में अपने भाषण में राव ने कहा, ‘बोर्डों को वस्तुनिष्ठ तरीके से प्रबंधन के प्रदर्शन का आकलन करना चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपनी कार्रवाई के लिए जवाबदेह रहें। अगर प्रबंधन उम्मीदें पूरी नहीं कर रहा है तो बोर्ड को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें प्रबंधन को बदलना शामिल है, जिससे बैंक के संचालन में सुधार और जोखिम प्रबंधन हो सके।’ रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सम्मेलन का आयोजन 22 मई को नई दिल्ली में और निजी क्षेत्र के बैंकों के सम्मेलन का आयोजन किया था।

राव के भाषण की प्रति सोमवार को रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

राव ने कहा कि बैंकों के बोर्डों को जोखिम प्रबंधन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस को लेकर प्रबंधन से उम्मीदों की साफ रूपरेखा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को नियमित रूप से जोखिम प्रबंधन की रिपोर्ट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा इस रिपोर्टिंग में बैंक के जोखिम लेने की क्षमता, जोखिम की मात्रा और जोखिम कम करने की रणनीतियां शामिल होनी चाहिए।

डिप्टी गवर्नर ने कहा कि बोर्डों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बैंक के वित्तीय प्रबंधन/स्टेटमेंट और जोखिम प्रबंधन की गतिविधियों को लेकर प्रबंधन पारदर्शी रहे, जिससे कि हिस्सेदारों का विश्वास बहाल रहे और निवेशक बैंक से जुड़े विभिन्न जोखिमों का आकलन करने में सक्षम रहें।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement