facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

SBI चेयरमैन बोले: कंपनियां अपनी नकदी से कर रहीं निवेश जरूरतें पूरी, कॉरपोरेट कर्ज घटा

Advertisement

एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि उद्योग 13.5 लाख करोड़ नकदी से पूंजीगत खर्च और विस्तार कर रहा है, जिससे बैंक कर्ज की मांग कमजोर हुई है

Last Updated- August 25, 2025 | 10:55 PM IST
C S SETTY, chairman, State Bank of India (SBI)
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सीएस शेट्टी | फाइल फोटो

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि भारतीय कंपनी जगत 13.5 लाख करोड़ रुपये की नकदी के ढेर पर बैठा है और उसका उपयोग पूंजीगत खर्च के साथ-साथ कारोबार के विस्तार पर कर रहा है। इसकी वजह से ही बैंक ऋण की मांग कमजोर है। शेट्टी ने कहा कि कॉरपोरेट ऋण में मंदी का मुख्य कारण मांग की कमी है।  

उद्योग संगठन फिक्की-आईबीए के बैंकिंग कार्यक्रम में शेट्टी ने यह भी कहा कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) औपचारिक रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से घरेलू बैंकों को भारतीय कारोबार के विलय और अधिग्रहण के लिए धन मुहैया कराने की अनुमति देने का अनुरोध करेगा।

इसकी शुरुआत सूचीबद्ध कंपनियों से की जा सकती है क्योंकि उनमें अधिग्रहण अधिक पारदर्शी होते हैं और शेयरधारकों से भी उसकी मंजूरी मिली होती है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में कंपनियों ने धन के लिए कुछ हद तक पूंजी बाजार और निजी उधारी की ओर रुख किया है लेकिन दीर्घकालिक वित्तीय जरूरतों के लिए बैंकों को आगे आना होगा क्योंकि इस तरह ही दीर्घकालिक पूंजीगत व्यय की अगली लहर आएगी जो भारत की वृद्धि की महत्त्वाकांक्षा के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे आंतरिक अनुमान के अनुसार कंपनी जगत के पास 13.5 लाख करोड़ रुपये की नकदी उपलब्ध है जिसका मतलब है कि पूंजीगत खर्च या कारोबार विस्तार पर ज्यादातर निवेश आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया जा रहा है।’

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार उद्योग को ऋण आवंटन में 5.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि 27 जून को समाप्त पखवाड़े में यह 7.7 फीसदी थी। वित्त वर्ष 2026 में जुलाई तक भारतीय कंपनी जगत ने ऋण पूंजी बाजार से कॉरपोरेट बॉन्ड के माध्यम से 4 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ब्लॉक डील और पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से शेयर बाजार से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक सहित कई बड़े बैंकों ने गौर किया है कि भारतीय कंपनी जगत पूंजी की जरूरतों के लिए इक्विटी और डेट बाजार का तेजी से रुख कर रहे हैं। इससे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंकों के कॉरपोरेट ऋण पोर्टफोलियो में धीमी वृद्धि रही।

शेट्टी ने कहा, ‘अधिकांश बैंकों ने पहली तिमाही में हाल के समय की सबसे कमजोर कॉरपोरेट ऋण वृद्धि देखी है।’स्टेट बैंक के चेयरमैन ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में तरलता कवरेज अनुपात (एलसीआर) और परियोजनाओं के लिए ऋण आवंटन कम है जबकि बैंक आगे बढ़ने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह आपूर्ति का मुद्दा है। मेरी राय में यह मांग का मसला है और उम्मीद है कि कॉरपोरेट कर्ज की मांग जल्द से जल्द वापस आ जाएगी।’ 

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement