facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

₹437 करोड़ का बड़ा निवेश! लीला पैलेस ने पकड़ी दुबई के लक्जरी बाजार की राह

एरीज और बोरॉन होल्डिंग्स के माध्यम से 437 करोड़ रुपये का निवेश; ब्रुकफील्ड समर्थित कंपनी ने पाम जुमेरा की 23 एकड़ की लक्जरी बीचफ्रंट प्रॉपर्टी में की एंट्री

Last Updated- November 28, 2025 | 8:16 AM IST
Leela Palaces

ब्रुकफील्ड के निवेश वाली लीला पैलेस, होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स ने गुरुवार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनी एरीज होल्डिंग्स ने अपनी सहायक कंपनी बोरॉन होल्डिंग्स के जरिये सोफिटेल द पाम एफजेडई में 25 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह दुबई के पाम जुमेरा में प्रमुख लक्जरी बीच फ्रंट प्रॉपर्टी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा है, ‘चूंकि कंपनी (लीला पैलेस, होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स) एरीज के माध्यम से आर्गन में 25 प्रतिशत की मालिक है। इसलिए उसने प्रभावी रूप से सोफिटेल द पाम एफजेडई में निवेश किया है।’

यह कवायद उसके निदेशक मंडल द्वारा अक्टूबर में इसके अंतरराष्ट्रीय प्रवेश को मंजूरी देने के बाद की गई है। बताया गया है कि 25 फीसदी हिस्सेदारी के लिए उसे 437 करोड़ रुपये की अग्रिम पूंजी की आवश्यकता होगी, जबकि ब्रुकफील्ड द्वारा प्रबंधित निजी फंड शेष 75 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेंगे। 23 एकड़ की फ्रीहोल्ड संपत्ति में 546 कमरे हैं, जिनमें 361-कमरों वाला एक लक्जरी होटल, 182 ब्रांडेड आवास और तीन विशिष्ट विला शामिल हैं।

First Published - November 28, 2025 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट