facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसा

पहले चरण में 2 सरकारी बैंकों के निजीकरण पर होगी बात

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:02 AM IST

सरकार पहले चरण में कम से कम दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का निजीकरण कर सकती है। सरकार से जुड़े दो सूत्रों ने कहा कि नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), वित्त मंत्रालय की वित्तीय सेवा और आर्थिक मामलों के विभागों के अधिकारियों की बैठक 14 अप्रैल को होने वाली है, जिसमें निजीकरण के संभावित बैंकों को लेकर चर्चा होगी।
सूत्रों ने कहा कि नीति आयोग ने 4 से 5 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के नाम सुझाए हैं, जिन पर बैठक में चर्चा होगी।  उन्होंने कहा कि इनमें बैंक आफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हो सकते हैं। दो में से एक अधिकारी ने यह भी कहा कि बैंकों के अलावा सरकार की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को भी चर्चा में शामिल किया जा सकता है। सरकार की ओर से निजीकरण का अभियान चलाए जाने के बाद यह पहली बैठक है। नीति आयोग ने पिछले महीने पहले चरण में निजीकरण के लिए करीब 12 सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के नाम दिए थे। इस सूची पर अब वित्त मंत्रालय से जुड़े संबंधित विभाग विचार करेंगे और अंतिम नामों को विनिवेश पर बने सचिवों के प्रमुख समूह (सीजीडी) के पास भेजा जाएगा, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि आयोग वित्तीय स्थिति, कर्ज और अन्य मसलों के आधार पर पीएसबी की रिपोर्ट तैयार की है और उसके बाद बैंकों को चिह्नित किया है। सरकार इन बैंकों में कुछ नकदी भी डाल सकती है, जो इस समय रिजर्व बैंंक के त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के ढांचे में आते हैं और उनके निजीकरण या किसी अन्य के साथ विलय पर विचार हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि सरकार 4 से 5 बैंक बनाए रखने और शेष का चरणबद्ध तरीके से निजीकरण करने को इच्छुक है।

Advertisement
First Published - April 12, 2021 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement