facebookmetapixel
Advertisement
रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियां

एचडीएफसी की तिजोरी और भरी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:39 PM IST

निजी क्षेत्र के अग्रणी ऋणदाताओं में शुमार एचडीएफसी बैंक ने 31 दिसंबर, 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 621.74 करोड़ रुपये का शुध्द मुनाफा कमाया है, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक ने 429.36 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।
इसप्रकाऱ, पिछले साल की तिमाही के मुकाबले इस साल की तिमाही में बैंक ने 45 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया है। आय की बात करें, तो दिसंबर, 2008 को समाप्त हुई तिमाही में यह 59 फीसदी बढ़कर 5,407.89 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक को 3,405.79 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
बैंक ने कहा कि 31 दिसंबर, 2008 को समाप्त हुई तिमाही में उसकी ब्याज आय 63.87 फीसदी बढ़कर 4,468.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान बैंक की कुल जमा 1,44,862 करोड़ रुपये रही। एचडीएफसी बैंक ने पिछले वर्ष सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब का अपने में विलय किया और यह विलय 23 मई, 2008 से प्रभावी हो गया।
एचडीएफसी बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2008 को समाप्त हुई तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे विलय के बाद के हैं, जबकि 31 दिसंबर, 2007 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे एकल आधार पर थे, इसलिए वित्तीय नतीजों की तुलना नहीं की जा सकती।
वर्ष 2008-09 की तीसरी तिमाही
आय – 5,407.89 करोड़ रुपये
मुनाफा – 621.74 करोड़ रुपये
वर्ष 2007-08 की तीसरी तिमाही
आय – 3,405.79 करोड़ रुपये
मुनाफा – 429.36 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - January 14, 2009 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement