facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

पांच साल में मुनाफा दोगुना करेगा एचडीएफसी बैंक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:30 PM IST

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद एकीकृत वित्तीय कंपनी अगले पांच साल में अपने मुनाफे के साथ-साथ बहीखाते का आकार दोगुना करेगी। एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी शशिधर जगदीशन ने यह बात कही। वह विश्लेषकों से बातचीत कर रहे थे।
जगदीशन ने कहा कि पूंजी अथवा ऋण वृद्धि बैंक के लिए कोई समस्या नहीं होगी। कंपनी के सामने एकमात्र चुनौती उसकी देनदारी होगी। जमा को रफ्तार देने के लिए बैंक अगले तीन वर्षों के दौरान हर साल 1,500 से 2,000 नई शाखाएं खोलेगा। इससे अगले तीन साल में वितरण नेटवर्क दोगुना हो जाएगा। जगदीशन के अनुसार, जमा हासिल करने के लिए शाखाओं की भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण है। मार्च के अंत तक एचडीएफसी बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 6,300 थी।
जगदीशन ने कहा, ‘प्रभावी तिथि को हम देखेंगे कि सालाना आधार पर मुनाफा 6 से 7 अरब डॉलर होगा। अगले पांच वर्षों के दौरान वृद्धि दर 18 से 22 फीसदी रह सकती है और इस प्रकार आपको 14 से 15 अरब डॉलर का मुनाफा दिखेगा। हम मुनाफे में उसी वृद्धि की बात कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा ‘वृद्धि हमारे लिए कोई समस्या नहीं होगी। हमारी एकमात्र सीमा देनदारी की होगी।’ मैक्वायर रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘वित्त वर्ष 2022 में एचडीएफसी बैंक ने 2.2 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त जमा हासिल की है जो वित्त वर्ष 2017 के मुकाबले 2.3 गुना अधिक है। जबकि वित्त वर्ष 2017 से 2022 के दौरान शाखाओं की संख्या में महज 1.3 गुना वृद्धि हुई। अगले पांच साल के दौरान बड़े पैमान पर नई शाखाएं खुलने के साथ ही हमारा मानना है कि एचडीएफसी बैंक की जमा में 20 से 25 फीसदी सीएजीआर के साथ वृद्धि बरकरार रहेगी।’

Advertisement
First Published - June 3, 2022 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement