facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

वर्ष के अंत तक डिजिटल करेंसी मॉडल पेश करने पर विचार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:03 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल के अंत तक सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) का मॉडल पेश कर सकता है।
मौद्रिक नीति के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा, ‘हम आंतरिक तौर पर संभावना, प्रौद्योगिकी, वितरण व्यवस्था और प्रमाणन तंत्र आदि जैसे मुद्दों का आकलन कर रहे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘ये बेहद सक्रिय प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक विकल्प हैं। इसलिए, इस पर कोई तारीख तय करना कठिन होगा, लेकिन हमें निकट भविष्य में, शायद इस साल के अंत तक एक मॉडल पेश करने में सक्षम होना चाहिए।’
शुरू में डिप्टी गवर्नर ने कहा था कि आरबीआई विभिन्न मुद्दों पर इसके प्रभाव का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद चरणबद्घ तरीके से सीबीडीसी का अपना वर्सन पेश करेगा। वह इस पर विचार करेगा कि इससे बैंकों की जमा संग्रह क्षमताओं पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा था कि निकट भविष्य में होलसेल और रिटेल सेगमेंटों में परीक्षण के तौर पर इसे पेश करने की संभावना पर विचार किया जा सकता है।
प्रमुख देशों के कई केंद्रीय बैंक भी सीबीडीसी पेश करने की संभावना तलाश रहे हैं। सीबीडीसी अनिवार्य तौर पर एक वर्चुअल करेंसी है, लेकिन इसे केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है और अन्य आभासी मुद्राओं से अलग इसे ज्यादा समर्थन हासिल है।
बिटकॉइन जैसी निजी वर्चुअल मुद्राओं के प्रवेश के साथ सीबीडीसी का मुद्दा पिछले कुछ वर्षों में फीका पड़ गया। जहां इन निजी मुद्राओं के अपने लाभ हैं, वहीं इन्हें किसी सरकार का समर्थन हासिल नहीं है और इसलिए इनके संबंध में उचित क्षेत्राधिकार का पालन नहीं किया जाता है।
बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ एक साक्षात्कार में, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि सीबीडीसी एक ऐसा मॉडल है जिसका मौद्रिक और समग्र बचत पर असर पड़ता है।
पिछले महीने अपने भाषण में शंकर ने कहा था कि यदि आभासी मुद्राएं पहचान हासिल करती हैं तो सीमित परिवर्तनीयता वाली राष्ट्रीय मुद्राओं पर खतरा पैदा हो सकता है।
हालांकि आरबीआई सीबीडीसी लाने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इसे लेकर आशंकाएं बरकरार हैं कि इसे निजी आभासी मुद्राओं के लिए कब लाया जाएगा।
केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोककरेंसी पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शुक्रवार को आरबीआई के गवर्नर ने ऐसी परिसंपत्तियों पर केंद्रीय बैंक के रुख को पुन: दोहराया। उन्होंने कहा कि आरबीआई ने सरकार के लिए ऐसी परिसंपत्तियों को लेकर अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है।

Advertisement
First Published - August 6, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement