facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

कंपनियों ने एसबीआई और बड़े निजी बैंकों पर जताया भरोसा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:42 AM IST

बड़े और मध्म आकार के भारतीय कॉर्पोरेटों ने महामारी के दौरान अपनी फंड जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में मौजूद बड़े बैंकों पर भरोसा जताया। इस प्रकार कॉर्पोरेट बैंकिंग क्षेत्र में समेकन को गति मिली।
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का एक हिस्सा कोअलिशन ग्रीनविच द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में दोनों बड़े और मध्यम आकार वाले भारतीय कॉर्पोरेटों के हवाले से कहा गया है कि देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उन्हें महामारी के असर से उबारने में सबसे बढिय़ा काम किया है। वहीं निजी क्षेत्र के बैंकों की बात की जाए तो एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक ने उन्हें फंड संबंधी मदद मुहैया कराए। विदेशी बैंकों में सिटी और एचएसबीसी उनके लिए फंडिंग के शीर्ष स्रोत रहे।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘देश के सबसे बड़े बैंकों की ओर से भारतीय कंपनियों को आवश्यक मदद मुहैया कराने के लिए जरूरी वित्तीय, परिचालन और तकनीकी क्षमताओं में अपनी सक्षमता के प्रदर्शन से बैंकों का कंपनियों के साथ संबंध मजबूत हो रहा है और उनके तथा उनके प्रतिस्पर्धियों के बीच का अंतर बढ़ रहा है।’
शोध प्रकिया के दौरान जिन कॉर्पोरेटों से बातचीत की गई उनके मुताबिक भारतीय बैंकों की ओर से मुहैया कराए गए डिजिटल बुनियादी ढांचा, अपेक्षाकृत तीव्र प्रतिवर्तन काल, ऋण और खाता दस्तावेजों को तेजी से पूरे किए जाने से उन्हें संकट के दौरान सहूलियत हुई।

Advertisement
First Published - July 14, 2021 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement