facebookmetapixel
Advertisement
सोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्यBSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों का कर्ज देने पर हो ध्यान : विवेक जोशी

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:22 PM IST
Finance Ministry

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) से वित्तीय समावेशन के मामले में प्रदर्शन सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण आवंटन बेहतर करने के लिए कहा। वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव विवेक जोशी की अगुवाई में हुई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक में इन बैंकों की वित्तीय व्यवहार्यता योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इसकी वजह यह है कि कुछ आरआरबी घाटे में चल रहे हैं।

पुणे में आयोजित इस बैठक में वित्तीय सेवाओं के विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, प्रायोजक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरआरबी के चेयरपर्सन भी शामिल हुए।

जोशी ने परिचालन मानकों पर आरआरबी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए जोर लगाना चाहिए।

Also read: प्राइवेट बैंकों का शुद्ध लाभ 10 फीसदी घटा, चौथी तिमाही में हुआ 25,317 करोड़ रुपये का मुनाफा

आरआरबी को ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण वितरण को सुधारने और वित्तीय समावेशन की दिशा में सरकारी प्रयासों के अनुरूप कदम उठाने होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कारीगरों, छोटे किसानों एवं अन्य सुविधाएं देने के लिए आरआरबी अधिनियम, 1976 के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का गठन किया गया था।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement