facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) 2030 तक अपना आधा कर्ज निजी क्षेत्र को देगा

Advertisement

एआईआईबी के गठन के बाद से इसने भारत को 12 अरब डॉलर ऋण दिया है, जिसमें से 1.8 अरब डॉलर निजी क्षेत्र को दिया गया है।

Last Updated- July 29, 2025 | 10:48 PM IST
ULI will have a new home! Commercial expansion will be done on the lines of NPCI with the participation of banks ULI का होगा नया ठिकाना! बैंकों की हिस्सेदारी के साथ होगा NPCI की तर्ज पर कमर्शियल विस्तार

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) 2030 तक अपना आधा कर्ज निजी क्षेत्र को देना चाहता है, जो अभी 24.5 प्रतिशत है। एआईआईबी के वाइस प्रेसीडेंट, इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशंस अजय भूषण पांडेय ने कहा कि निवेश बैंक का कुछ वर्षों में कुल ऋण बढ़कर 17-18 अरब डॉलर हो जाएगा। एआईआईबी अगले कुछ वर्षों की भारत की परियोजनाओं की सूची तैयार करने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र दोनों के साथ मिलकर काम करेगा।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) में अलग से बात करते हुए पांडेय ने कहा कि बुनियादी ढांचे के लिए जरूरी रकम और उपलब्ध रकम का अंतर बहुत ज्यादा है और कोई भी सरकार अकेले यह अंतर नहीं पाट सकती।

एआईआईबी के गठन के बाद से इसने भारत को 12 अरब डॉलर ऋण दिया है, जिसमें से 1.8 अरब डॉलर निजी क्षेत्र को दिया गया है। बैंक का ध्यान निजी क्षेत्र की अक्षय ऊर्जा, हरित ऊर्जा, हरित परिवहन और सस्ते आवास जैसी परियोजनाओं पर है। पांडेय ने कहा कि भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 2030 तक 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश की जरूरत है और यह सिर्फ सरकार से ही नहीं मिल सकता।  उन्होंने कहा, ‘एआईआईबी न सिर्फ निजी क्षेत्र को कर्ज दे सकता है, बल्कि इस तरह का माहौल बनाने में मदद कर सकता है।’

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement