facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Delhi AQI Today: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल! ‘बहुत खराब’ AQI, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Advertisement

दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 273.4 और पीएम2.5 153.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।

Last Updated- November 04, 2025 | 9:04 AM IST
Delhi weather
Representative Image

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही और आज यह ‘गंभीर’ स्तर तक पहुंचने की संभावना है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे 24-घंटे का औसत AQI 309 दर्ज किया गया, जो रविवार के 366 से कम था। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा फिर से स्थिर हो सकती है और मंगलवार को AQI बढ़ सकता है।

सुबह धुंध और हल्के कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 273.4 और पीएम2.5 153.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। राजधानी के कई इलाकों में AQI 350 से ऊपर दर्ज किया गया, जिनमें विवेक विहार (402), आरके पुरम (401), रोहिणी (396) और वजीरपुर (380) शामिल हैं।

मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 और 5 नवंबर को NCR में धुंध की नई परत बन सकती है। हालांकि, 6 नवंबर से तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से AQI में सुधार और रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है।

हवा खराब होने के मुख्य कारण:

  1. कूड़े के ढेर: गाजीपुर, ओखला और भलस्वा के लैंडफिल साइटों से उड़ती धूल।
  2. वाहनों का धुआं: दिल्ली में करोड़ों वाहन रोज़ाना धुआं छोड़ते हैं।
  3. सड़कों और फुटपाथ की धूल: सफाई के बावजूद कच्चे फुटपाथ और अनाधिकृत सड़कों से धूल उठती है।
  4. निर्माण और विध्वंस मलबा: निर्माण कार्य और सीएंडडी वेस्ट से निकलने वाला मलबा वायु प्रदूषण बढ़ाता है।
  5. खुले में कूड़ा जलाना: जगह-जगह खुले में कूड़ा जलने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
  6. औद्योगिक उत्सर्जन: उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषक भी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।

सांस की बीमारियों वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement