facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, 1 लाख 21 हजार रुपए के नीचे; चांदी के भी फिसले दाम

Advertisement

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,20,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,46,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं

Last Updated- November 04, 2025 | 10:02 AM IST
Akshaya Tritiya gold buying
Representative Image

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह के दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज घरेलू बाजार में गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,20,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,46,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 597 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,802 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,409 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 678 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,731 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,20,970 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,19,801 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,392 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,466 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,857 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 808 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,950 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी पड़े नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,013.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस  4,014 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,001.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.88 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.04 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 47.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,20,802 1,20,731 1,21,676
चांदी 1,46,466 1,47,857 1,46,950
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,013.70 4,014 4,001.30
चांदी 47.88 48.04 47.86

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

 

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement