facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: बाजार में दबाव! सेंसेक्स 200 अंक फिसला; Zaggle Prepaid शेयर में 26% की जोरदार वापसीबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियम

सोना 2,000 रुपये चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 730 रुपये मजबूत

Advertisement

खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण लगातार दूसरे सत्र में सोने की कीमतों में तेजी आई

Last Updated- August 18, 2026 | 10:58 PM IST
Gold and Silver Price today
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण लगातार दूसरे सत्र में सोने की कीमतों में तेजी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 2,000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दो सत्रों तक 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमत भी 730 रुपये बढ़कर 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 0.5 फीसदी घटकर 4,394.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी एक प्रतिशत से कुछ अधिक की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस रह गई।

मिरे ऐसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया से आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना 4,392 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का संघर्ष-विराम खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि हालांकि इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कोई भी पक्ष ऐसा करने को तैयार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने के कारण ईरान पर अमेरिका का पलड़ा भारी है, जबकि ईरान ने अपनी सेना को स्थिर रहने को कहा है।

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती और कुछ मुनाफावसूली के कारण हाजिर चांदी की कीमत गिरकर 65 डॉलर प्रति औंस के करीब रह गई। उन्होंने कहा कि गिरावट के बावजूद, सराफा के लिए माहौल अब भी सकारात्मक बना हुआ है।

Advertisement
First Published - August 18, 2026 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement