Stocks To Watch Today, August 18: शेयर बाजार में आज कुछ कंपनियों के शेयरों में अहम कॉरपोरेट अपडेट के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। Paytm में बड़ी हिस्सेदारी बिकने की खबर से लेकर Nelco की सैटेलाइट कनेक्टिविटी साझेदारी, Netweb Technologies के QIP और IIFL Finance की क्रेडिट रेटिंग में सुधार तक कई खबरें निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर नजर रहेगी।
पेटीएम (Paytm) की पैरेंट और प्रमोटर इकाई Resilient Asset Management B.V. करीब 4.98% हिस्सेदारी बेच सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, शेयरों की बिक्री के लिए ₹1,535.10 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया जा सकता है। बड़ी हिस्सेदारी की संभावित बिक्री के चलते आज Paytm के शेयर पर नजर रहेगी।
Nelco ने Elveo के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत दक्षिण एशियाई बाजारों में नई पीढ़ी की सैटेलाइट कनेक्टिविटी और IoT सेवाएं उपलब्ध कराने पर काम किया जाएगा।
कंपनी ने 17 अगस्त 2026 को Lunar Holdco के CCDs में 2 करोड़ डॉलर यानी करीब ₹166 करोड़ का निवेश भी किया है। यह निवेश सैटेलाइट कनेक्टिविटी साझेदारी से जुड़ा है।
Netweb Technologies ने 17 अगस्त को अपना क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) खोल दिया। इसका फ्लोर प्राइस ₹4,885.90 प्रति शेयर रखा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस QIP के जरिए करीब ₹1,200 करोड़ जुटा सकती है। फंड जुटाने की खबर के कारण शेयर पर बाजार की नजर रहेगी।
IIFL Finance के लिए अच्छी खबर आई है। Fitch Ratings ने कंपनी की लॉन्ग-टर्म इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग को ‘B+’ से बढ़ाकर ‘BB-’ कर दिया है। रेटिंग का आउटलुक Stable रखा गया है।
कंपनी के सीनियर सिक्योर्ड डेट और ग्लोबल मीडियम-टर्म नोट प्रोग्राम की रेटिंग भी ‘B+’ से बढ़ाकर ‘BB-’ की गई है।
Jyoti CNC Automation के ₹1,020.65 करोड़ के कैपिटल निवेश प्रस्ताव को MeitY की Electronic Components Manufacturing Scheme के तहत मंजूरी मिली है।
यह निवेश अगले पांच वर्षों में राजकोट स्थित कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग सुविधा में किया जाएगा। योजना के तहत कंपनी को निवेश पर 25% तक कैपेक्स इंसेंटिव मिल सकता है।
PNB Housing Finance के शेयरधारकों ने ₹10,000 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करके रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह राशि निजी प्लेसमेंट के जरिए जुटा सकती है।
Manipal Health Enterprises ने Kindorama Healthcare के साथ Business Transfer Agreement किया है। इसके तहत कंपनी बेंगलुरु के Doddanekundi Industrial Area स्थित Kinder Hospital का पूरा कारोबार और उसकी संपत्तियां ₹130 करोड़ में खरीदेगी।
Government of Singapore ने LEAP India में 22.15 लाख शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी की करीब 0.5% हिस्सेदारी के बराबर है।
शेयरों की खरीद ₹155.28 प्रति शेयर के भाव पर हुई और इस सौदे की कुल कीमत करीब ₹34.39 करोड़ रही।
RPP Infra Projects में Diva Projects ने अतिरिक्त 8.51 लाख शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी की करीब 1.7% हिस्सेदारी के बराबर है। सौदा ₹58.67 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹4.99 करोड़ में हुआ।
दूसरी ओर, प्रमोटर Yagavi N A ने 8.95 लाख शेयर बेचे हैं, जो करीब 1.8% हिस्सेदारी के बराबर हैं। यह बिक्री ₹58.68 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹5.25 करोड़ में हुई।
Minerva Ventures Fund ने Kesar India में 11.78 लाख शेयर, यानी करीब 3.76% हिस्सेदारी, खरीदी है। यह सौदा ₹1,265 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹149.01 करोड़ में हुआ।
यह हिस्सेदारी Forbes EMF से खरीदी गई है। जून 2026 के अंत में Minerva Ventures Fund के पास कंपनी की 3.51% और Forbes EMF के पास 4.25% हिस्सेदारी थी।
ByteDance ने Motion Picture Association (MPA) के साथ एक समझौता किया है। इसका उद्देश्य कंपनी के AI से वीडियो और तस्वीरें बनाने वाले मॉडल में कॉपीराइट सुरक्षा को मजबूत करना है।
यह समझौता ByteDance के Seedance और Seedream AI मॉडल से जुड़ा है। इससे पहले हॉलीवुड की कुछ कंपनियों ने AI टूल्स द्वारा कॉपीराइट वाले किरदारों और सेलिब्रिटी की तस्वीरों का बिना अनुमति इस्तेमाल किए जाने को लेकर चिंता जताई थी।
ByteDance ने बताया है कि AI मॉडल के नए वर्जन में बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए बेहतर उपाय शामिल किए गए हैं।
Philips India का Personal Health कारोबार FY27 में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का राजस्व हासिल करने की उम्मीद कर रहा है।
कंपनी के Personal Health बिजनेस के India Subcontinent के Country Head Smit Shukla के मुताबिक, भारत में इस सेगमेंट का बाजार करीब 6.5% की दर से बढ़ रहा है, जबकि Philips का कारोबार इससे करीब दो गुना तेजी से बढ़ रहा है।
Shukla ने कहा कि भारत Philips के लिए प्रमुख बाजारों में शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी का grooming business बाजार की तुलना में दो से तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है। Hair Care कारोबार भी बाजार से थोड़ा तेज बढ़ रहा है, जबकि Mother and Child Care सेगमेंट में भी मजबूत वृद्धि देखने को मिल रही है।