facebookmetapixel
Advertisement
टॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्स

टाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Advertisement

इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद थी, जिसमें टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की डायरेक्टरशिप का मामला भी शामिल था।

Last Updated- August 18, 2026 | 3:58 PM IST
Tata Sons AGM
कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब उसकी एजीएम को स्थगित किया गया है।

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाले टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने मंगलवार को अपनी 108वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) स्थगित कर दी। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के लिए जरूरी कोरम (सदस्यों की न्यूनतम संख्या) पूरा नहीं होने के कारण इसे टालना पड़ा। कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब उसकी एजीएम को स्थगित किया गया है।

एजीएम में कई अहम मुद्दों पर होनी थी चर्चा

इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद थी, जिसमें टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की डायरेक्टरशिप का मामला भी शामिल था। चंद्रशेखरन ने अगले साल फरवरी में अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद अगला कार्यकाल न लेने का फैसला किया है।

कंपनी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, एजीएम मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम से आयोजित की जानी थी।

इससे पहले 14 अगस्त को चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, वह अपने मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति यानी 20 फरवरी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे।

उन्होंने एक बयान में लिखा, “मैंने टाटा ग्रुप में अपने पेशेवर जीवन के 40 साल पूरे किए हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान में योगदान देने का बेहद संतोषजनक अवसर मिलने के लिए मैं आभारी हूं। पिछले एक दशक के दौरान टाटा संस का नेतृत्व करना मेरे लिए बड़े सम्मान और गहरी जिम्मेदारी की बात रही है।”

Advertisement
First Published - August 18, 2026 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement