facebookmetapixel
RBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉट

नए सरेंडर मूल्य मानदंडों के कारण बीमा पॉलिसियों की बिक्री में 40% गिरावट

बीमा कंपनियों ने अक्टूबर से उच्च मूल्य की पॉलिसियों पर फोकस किया, नए नियमों के कारण वितरकों की बिक्री में सुस्ती।

Last Updated- November 15, 2024 | 9:49 PM IST
LIC Jeevan Arogya Scheme

जीवन बीमा कंपनियों ने अक्टूबर से अपना ध्यान उच्च मूल्य की बीमा पॉलिसियों पर केंद्रित कर दिया। बीमा कंपनियों ने 1 अक्टूबर से लागू नए सरेंडर मूल्य मानदंडों के संक्रमण के दौर में यह कदम उठाया है। बीमा कंपनियां इस अवधि के बाद अपने पास मौजूद सभी उत्पाद नहीं पेश कर सकती हैं। इसका इस उद्योग के पॉलिसियां बेचने पर अहम असर पड़ा और कंपनियों का पॉलिसियां बेचना 40 फीसदी तक गिर गया।

वितरकों ने सितंबर में अंधाधुंध तरीके से पॉलिसियां बेची थीं। इसका कारण यह था कि नए सरेंडर मूल्य के मानदंडों के कमीशन के ढांचे पर असर स्पष्ट नहीं था। इसका अक्टूबर में पॉलिसियों की बिक्री पर अहम प्रभाव पड़ा था और वितरक नए उत्पाद को बेचने को लेकर सुस्त हो गए थे।

केयर एज रेटिंग्स के बीएफएसआई रिसर्च के प्रमुख सौरभ भालेराव ने बताया, ‘बेची जाने वाली पॉलिसियों की संख्या में जबरदस्त गिरावट का कारण मुख्य तौर पर अक्टूबर से लागू नए सरेंडर मूल्य के मानदंड हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनियां समय पर अपने सभी उत्पाद नहीं पेश कर सकती थीं और इसका भी व्यापक रूप से असर पड़ा। हालांकि बीमा कंपनियों ने उच्च मूल्य की पॉलिसियों की बिक्री पर ध्यान केंद्रित किया।’

First Published - November 15, 2024 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट