facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमण

महाराष्ट्र और झारखंड की सरकारों ने की योजनाओं की बरसात, खजाने पर पड़ेगा भारी बोझ

Advertisement

महाराष्ट्र में 21 से 65 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं को 15,00 रुपये मासिक भत्ता देने का ऐलान किया गया है। झारखंड सरकार ने भी कई ऐलान कर अपनी चुनावी तैयारियों को धार दी है।

Last Updated- October 15, 2024 | 11:16 PM IST
policy

चुनावी साल में महाराष्ट्र सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया। यहां जून से अब तक लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया गया है। इसी प्रकार झारखंड की हेमंत सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के समेत कई योजनाओं की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में 21 से 65 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं को 15,00 रुपये मासिक भत्ता देने का ऐलान किया गया है। इस योजना पर सरकारी खजाने से 46,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे लगभग 2.5 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।

राज्य सरकार ने इसी चुनावी साल में प्रति वर्ष 52 लाख परिवारों को 3 गैस सिलिंडर मुफ्त देने की घोषणा की है, जिस पर 1,250 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसी प्रकार 10 लाख युवाओं को इंटर्नशिप के लिए 10,000 रुपये तक भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए भी सरकार 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

राज्य में ओबीसी छात्राओं की उच्च शिक्षा पर खर्च के लिए रकम दिए जाने का प्रावधान किया है। इस योजना पर सरकारी खजाने से 2,000 करोड़ रुपये जाएंगे। इसके अलावा मुंबई में प्रवेश करने वाले हल्के वाहनों को टोल नहीं देना पड़ेगा। इससे वार्षिक स्तर पर लगभग 500 करोड़ रुपये का राजस्व कम मिलेगा। राज्य सरकार ऐसे किसानों को, जिनके यहां 7.5 हॉर्सपावर की सिंचाई मोटर लगी है, उन्हें मुफ्त बिजली देगी।

इस योजना से सरकार की जेब पर 14,716 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। यही नहीं, सांगली में 75,000 किसान परिवारों के लिए सोलर पावर की पायलट परियोजना चलाई जाएगी, जिस पर 1594 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

राज्य में प्रत्येक परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा की राशि 1.5 लाख रुपये से बढ़ा कर 5 लाख रुपये करने, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में डीजल पर 1 से 3 प्रतिशत तक वैट घटाने बुजुर्गों के लिए मासिक पेंशन में 500 रुपये की वृद्धि करने तथा किसानों को तिलहन, दालें, प्याज और कपास खरीद के लिए फंड निर्धारित करने की योजनाओं का बखान कर सत्ताधारी दल मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे।

झारखंड में ऐलान

चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से ठीक पहले झारखंड सरकार ने भी कई घोषणाओं का ऐलान कर अपनी चुनावी तैयारियों को धार दी है। इन योजनाओं में सबसे प्रमुख 18 से 49 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक मदद को बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। इस योजना के लिए बजट में 17,700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने 176,977 किसानों का 400,66 करोड़ रुपये का कृषि ऋण भी माफ कर दिया। इस घोषणा से राज्य में बड़े स्तर पर किसानों को लाभ होगा।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement