facebookmetapixel
AIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व, नेशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई: प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’’

Last Updated- October 08, 2024 | 7:26 PM IST
Central government taking decisions in the interest of farmers: Modi किसानों के हित में फैसले ले रही केंद्र सरकार : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन पर गर्व जताया और इस केंद्रशासित प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई दी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि वह इस क्षेत्र के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इस गठबंधन को कुल 90 में से 48 सीट पर जीत मिली है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस को जहां 42 सीट पर सफलता मिली, वहीं कांग्रेस को छह सीट पर। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90 में से 29 सीट पर जीत हासिल की है। इससे पहले, साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 25 विधानसभा सीट जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

मोदी ने कहा, ‘‘मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया है और हम पर अपना विश्वास जताया है। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए जेकेएनसी को बधाई देना चाहता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने भाजपा के इस प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के इस चुनाव को ‘बेहद खास’ बताया, क्योंकि अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने के बाद पहली बार यहां इसका आयोजन किया गया और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’’

First Published - October 8, 2024 | 7:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट