facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25650 के नीचेChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलर

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में 69 प्रतिशत दागी प्रत्याशी जीते, ADR के एनालिसिस से मिली जानकारी

इस साल चुनाव में विजयी होने करीब प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 38.88 करोड़ रुपये की है, जो साल 2018 में 15.71 करोड़ रुपये की थी।

Last Updated- December 06, 2023 | 10:51 PM IST
Elections India- भारत चुनाव
Representative Image

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीतकर आए 119 उम्मीदवारों में 69 फीसदी यानी 82 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मुकदमा चल रहा है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण से यह जानकारी मिली है।

साल 2018 में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 61 फीसदी यानी 73 थी। प्रदेश में चुनाव जीतने वाले 119 प्रत्याशियों में 96 फीसदी यानी 114 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इससे पहले साल 2018 में 89 फीसदी यानी 106 प्रत्याशियों के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति थी।

इस साल चुनाव में विजयी होने करीब प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 38.88 करोड़ रुपये की है, जो साल 2018 में 15.71 करोड़ रुपये की थी।

दोबारा विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों की संख्या 32 है। दोबारा सदन पहुंचने वाले विधायकों की औसत संपत्ति साल 2018 में 14.20 करोड़ रुपये की थी, जो इस बार औसतन करीब 71 फीसदी या 10.01 करोड़ रुपये बढ़कर 24.21 करोड़ रुपये की हो गई है।

First Published - December 6, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट