facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर 

आज तेलंगाना में रेवंत रेड्डी का होगा राजतिलक, जानें कौन होगा डिप्टी CM

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया और राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल

Last Updated- December 07, 2023 | 9:57 AM IST
Revanth Reddy will be coronated in Telangana today, know who will be the Deputy CM

तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद गुरुवार को राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। छप्पन वर्षीय नेता का शपथ ग्रहण समारोह यहां दोपहर एक बजकर चार मिनट पर विशाल एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

रेवंत रेड्डी के राजतिलक में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद

राज्य की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवि गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और बुधवार को समारोह स्थल का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

सोनिया और राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के शामिल होने की उम्मीद है। रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को खुला निमंत्रण दिया और कहा कि ‘जनता की सरकार’ आज कार्यभार संभालेगी, जो लोकतांत्रिक तथा पारदर्शी शासन को महत्व देगी।

मल्लू भट्टी विक्रमार्क बन सकते हैं डिप्टी CM

मीडिया में आई खबरों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस के निर्वाचित विधायक एवं पिछली विधानसभा में सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कुछ अन्य उपमुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ले सकते हैं। विधानसभा के सदस्यों की संख्या मुताबिक तेलंगाना में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं।

सीपीआई महासचिव डी. राजा भी हो सकते हैं शामिल

रेवंत रेड्डी के निमंत्रण पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) महासचिव डी. राजा भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। राज्य के डीजीपी रवि गुप्ता ने बुधवार को कहा कि यातायात सुगम बनाने और अन्य तरह की पुख्ता व्यवस्था की गई है ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ अति महत्वपूर्ण लोग शहर के बाहरी इलाके में विमान से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जबकि अन्य बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

एआईसीसी नेतृत्व ने रेवंत रेड्डी को सीएलपी का नेता और तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री नामित किया है। हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराकर 119 में से 64 सीट जीती हैं।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 9:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement