facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

क्या NDA करेगा 400 का आंकड़ा पार या बनेगी INDIA की सरकार; योगेंद्र यादव और प्रशांत किशोर ने कर दी भविष्यवाणी

योगेंद्र यादव का अनुमान है कि भाजपा अकेले 260 सीटों से अधिक नहीं जीत पाएगी, और 300 का आंकड़ा पार करना 'असंभव' होगा। भगवा पार्टी 275 या 250 सीटों से भी नीचे आ सकती है।

Last Updated- June 01, 2024 | 6:54 PM IST
Lok Sabha Elections: What do Yogendra Yadav and Prashant Kishor predict? क्या NDA करेगा 400 का आंकड़ा पार या बनेगी INDIA की सरकार; योगेंद्र यादव और प्रशांत किशोर ने कर दी भविष्यवाणी

Lok Sabha Elections 2024, NDA vs INDIA: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होने जा रहा है। 4 जून को यह भी साफ हो जाएगा कि कौन नई सरकार बनाने जा रहा है। उद्योग जगत से लेकर राजनीति के जानकारों तक, सभी अपने-अपने मत रख रहे हैं। 1 जून यानी शनिवार को ही एग्जिट पोल भी आ जाएगा। लेकिन इन सबके बीच चर्चा का जो मुद्दा बना हुआ है वह है प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव की तरफ से चुनाव परिणामों को लेकर की गई भविष्यवाणी।

ऐसे में आइये जानते हैं दोनों लोगों ने चुनाव नतीजों को लेकर क्या कहा? उनके बयान क्या थे और वे किन पार्टियों को कितनी सीटें मिलने का दावा कर रहे हैं। शुरुआत योगेंद्रव यादव के बयान से करते हैं।

Exit Poll 2024 Live Updates: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन को बढ़त

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए योगेन्द्र यादव ने क्या भविष्यवाणी की?

योगेंद्र यादव ने पिछले हफ्ते 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने अनुमान साझा किए जिसमें बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को निर्णायक जीत हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

योगेंद्र यादव का अनुमान है कि भाजपा अकेले 260 सीटों से अधिक नहीं जीत पाएगी, और 300 का आंकड़ा पार करना ‘असंभव’ होगा। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी 275 या 250 सीटों से भी नीचे आ सकती है।’

यादव का विश्लेषण बताता है कि भाजपा का 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा सच नहीं है। यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में, योगेंद्र यादव ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा 240 से 260 सीटें जीतेगी, जबकि NDA के अन्य दलों को 35 से 45 सीटें मिलने की संभावना है। इससे NDA को कुल मिलाकर 275 से 305 सीटें मिलेंगी, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन भाजपा द्वारा निर्धारित 400 सीटों के लक्ष्य से काफी दूर हैं।

यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिर से आगे बढ़ रही है। उनका अनुमान है कि वह 85 से 100 सीटों के बीच जीत हासिल करेगी, जो 2019 के आम चुनावों में हासिल की गई 52 सीटों के मुकाबले अहम बढ़ोतरी है। इसके अलावा, उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गछबंधन (INDIA) 120 से 135 सीटों के बीच जीत हासिल करेगा। इससे विपक्षी गठबंधन को 205 से 235 सीटें मिलेंगी, जो भाजपा के लिए कड़ी चुनौती होगी।

हालांकि, यादव का मानना ​​है कि भाजपा एक मजबूत दावेदार बनी हुई है और चुनाव के बाद सत्ता में बने रहने की संभावना है, लेकिन उनके लिए इतनी बड़ी संख्या में सीट लक्ष्यों को हासिल करना एक महत्वपूर्ण चुनौती होगी।

प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए क्या भविष्यवाणी की?

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि केंद्र में मौजूदा भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनावों में न तो बहुत असंतोष का सामना करना पड़ रहा है और न ही विकल्प की मजबूत मांग का सामना करना पड़ रहा है। यानी प्रशांत किशोर के मुताबिक, भाजपा को इतनी सीट मिल जाएगी कि वह बिना किसी समर्थन के सरकार बना सके।

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं, जिससे पार्टी संभावित रूप से 2019 की अपनी 303 सीटों के बराबर या उससे आगे निकल जाएगी।

किशोर ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान NDTV को बताया, ‘मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा वापसी कर रही है। उन्हें पिछले चुनाव के बराबर संख्याएं मिल सकती हैं या थोड़ा बेहतर प्रदर्शन हो सकता है।’

मोदी के खिलाफ गुस्से वाली बात पर क्या बोले प्रशांत किशोर

किशोर ने बताया कि अगर पार्टी के नेता के खिलाफ व्यापक सार्वजनिक असंतोष होता, तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना एक संभावना होती। हालांकि पार्टी के प्रति असंतोष और असंतुष्टि रही है, लेकिन इसके खिलाफ कोई बड़ा गुस्सा नहीं है। और इससे भी जरूरी बात यह है कि उनका भाजपा के नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई गुस्सा नहीं है।

‘अगर मौजूदा सरकार और उसके नेता के खिलाफ गुस्सा है, तो संभावना है कि चाहे कोई विकल्प हो, लोग उन्हें वोट देने का फैसला कर सकते हैं। अब तक, हमने नहीं सुना है कि मोदी जी के खिलाफ बड़े तौर पर लोगों का गुस्सा है। किशोर ने कहा, निराशा हो सकती है, आकांक्षाएं अधूरी रह सकती हैं, लेकिन हमने किसी बड़े गुस्से के बारे में नहीं सुना है।’

भाजपा के 370, NDA के 400+ सीट के लक्ष्य पर प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

जब किशोर से भाजपा के 370 सीटों के महत्वाकांक्षी लक्ष्य और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इतनी ज्यादा सीट पार्टी नहीं लेकर आएगी।

RTV आंध्र प्रदेश के साथ एक अन्य इंटरव्यू में किशोर ने कहा, ‘अगर भाजपा 275 सीटें जीतती है, तो उसके नेता यह तो नहीं कहेंगे न कि हम सरकार नहीं बनाएंगे क्योंकि हमने दावा किया था कि हम 370 जीतेंगे। हमें देखने की जरूरत है कि शायद उन्हें 272 सीटों पर जीत मिले। लेकिन, बहुमत का आंकड़ा जारी रहेगा। लेकिन मुझे कोई रिस्क नहीं दिख रहा है, और NDA फिर से सत्ता में आ सकता है।’

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के लिए क्या कोई रिस्क?

प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि सत्ता से बाहर होने के लिए, भाजपा को पूर्व और दक्षिण में कोई सीट हासिल किए बिना उत्तर और पश्चिम भारत में 100 सीटें गंवानी होंगी।

मौजूदा समय में भाजपा के पास पूर्व और दक्षिण की 240 सीटों में से 50 से भी कम सीटें हैं, जिनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्य शामिल हैं। पार्टी को ताकत उत्तर और पश्चिम से मिलती है, जहां उसे 300 में से 260-270 सीटें हासिल हुई हैं।

किशोर ने उत्तर और पश्चिम में भाजपा के 100 सीटें हारने पर शंका जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भाजपा इन क्षेत्रों में 100 सीटें हार रही है। इसके अलावा, दक्षिण और पूर्व में भाजपा का वोट शेयर और सीटें बढ़ रही हैं।’

किशोर ने कहा कि भाजपा का बहुमत तभी खतरे में होगा जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महाराष्ट्र में राकांपा-शिवसेना-कांग्रेस के गठबंधन ने 30 फीसदी अधिक का स्ट्राइक रेट हासिल करे।

किशोर ने राजस्थान और महाराष्ट्र में नुकसान की भविष्यवाणी की और कहा कि इसके भाजपा को केवल 20-30 सीटों का नुकसान हो सकता है, लेकिन दक्षिण और पूर्व में सीटें बढ़ने से नुकसानों की भरपाई होने की संभावना है।

24 मई को, किशोर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर मौजूदा लोकसभा चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करने वाले योगेन्द्र यादव के वीडियो का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया। किशोर ने कहा, ‘देश में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की आवश्यकता है और भाजपा/NDA के पास मौजूदा समय लोकसभा में 303/323 सीटें हैं। शिवसेना ने NDA के हिस्से के रूप में 18 सीटें जीती थीं लेकिन अब उनके साथ नहीं है। अब, आप खुद निर्णय कर सकते हैं कि किसकी सरकार बन रही है। आपको 4 जून को पता चल जाएगा कि कौन किसके बारे में बात कर रहा है।’

बता दें कि योगेंद्र यादव ने कहा था कि भाजपा को 240 से 260 सीटें मिलने की उम्मीद है, इसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगियों ने 35 से 45 सीटें और जोड़ दी तो जिससे गठबंधन की कुल सीटें 275 और 305 के बीच हो जाएंगी।

कांग्रेस, BJP, NDA और INDIA ब्लॉक के लिए योगेन्द्र यादव की भविष्यवाणियां

BJP: 240-260 सीटें
NDA: 35-45 सीटें
कांग्रेस: ​​85 से 100 सीटें
इंडिया ब्लॉक: 120 से 135 सीटें

BJP और कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
BJP: 303 या उससे ज्यादा सीटें
कांग्रेस: ​​100 से कम

First Published - May 30, 2024 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट