facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़
Live

Exit Poll 2024 Live Updates: एग्जिट पोल में NDA अबकी बार 350 पार; बंगाल-केरल में बढ़त बनाती दिख रही BJP

Advertisement

Exit Poll 2024: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, चाणक्य, टाइम्स नाउ-ईटीजी, सी-वोटर और सीएसडीएस-लोकनीति जैसे कई पोलस्टर आज एग्जिट पोल जारी करेंगे।

Last Updated- June 01, 2024 | 10:07 PM IST
4 जून के बाद तेजी से दौड़ेंगे बाजार, पूरे हफ्ते ट्रेडिंग करने वाले थक जाएंगे- मोदी, After June 4, the markets will run fast, those trading throughout the week will get tired - Modi
Exit Poll 2024

Exit Poll 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया आज यानी शनिवार को संपन्न हो गई। इसी के साथ अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल 2024 पर टिकी हैं, जो जारी हो गए हैं।

एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार बनने अनुमान जताया जा रहा है। अब तक चार एग्जिट पोल…रिपब्लिक भारत- पी मार्क (359), इंडिया न्यूज- डी-डायनेमिक्स (371), रिपब्लिक भारत- मैट्रिज (353-368) और टीवी 5 तेलुगु (359) ने लोक सभा चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी या फिर विपक्ष का ‘इंडिया’ एलायंस इस बार पास पलट देगा।

इलेक्शन कमीशन (ECI) ने 19 अप्रैल, 2024 (सुबह 7:00 बजे) से 1 जून (शाम 6:30 बजे) तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगा रखी थी। एग्जिट पोल शाम 6:30 बजे से आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के पल-पल का अपडेट जानने के लिए बने रहें हमारे लाइव ब्लॉग के साथ…

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 5:33 PM IST

मुख्य घटनाएं

22:03

परिणाम बहुत अलग होंगे, ‘इंडिया’ को मिलेंगी कम से कम 295 सीट: कांग्रेस

कांग्रेस ने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के अनुमानों को खारिज करते हुए शनिवार को दावा किया कि  वास्तविक परिणाम बहुत अलग होंगे तथा ‘इंडिया’ गठबंधन को कम से कम 295 सीट मिलेंगी।
21:38

Axis My India का अनुमान, बंगाल में बीजेपी को मिलेगी 26-31 सीटें, दूसरे नंबर पर रहेगी TMC

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने बंगाल में बीजेपी (BJP) के 26-31 सीटों का अनुमान लगाया है जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TCS) 11-14 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है। 
21:21

AAP का पंजाब में नहीं खुलेगा खाता, कांग्रेस को 7-9 सीटें मिलने का अनुमान

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस पंजाब में 7-9 लोकसभा सीटें जीत सकती है जबकि सत्तारूढ़ पार्टी AAP को केवल 0-2 सीटें ही मिलेंगी।
19:58

लोगों ने NDA सरकार को फिर चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को लोक सभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान पूरा होने के बाद कहा, ''मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत के लोगों ने राजग सरकार को फिर चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है।''
19:47

BJP को ओडिशा में 15 सीटें और BJD को 3-8 सीटें मिलने का अनुमान

एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 15 सीटें जीत सकती है और बीजेडी को 3-8 सीटें मिल सकती हैं।  
19:35

Exit polls में पीएम मोदी की हैट्रिक, NDA को 350+ सीटें मिलने का अनुमान

कम से कम चार एग्जिट पोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगतातर तीसरी बार सत्ता में आने की भविष्यवाणी की है। ज्यादातर एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली NDA सरकार को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 
19:34

रिपब्लिक भारत मेट्रिज के मुताबिक यूपी में BJP सबसे आगे

रिपब्लिक भारत मेट्रिज के एग्जिट पोल मुताबिक: उत्तरप्रदेश में NDA- 69-74, INDIA- 6-11, BSP- 0  
19:22

किसी भी EXIT POLL में NDA को नहीं मिल रही 400 सीटें

अब तक जारी हुए किसी भी एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को 400 सीटें नहीं मिल रही हैं। रिपब्लिक भारत- पी मार्क ने NDA को 359, इंडिया न्यूज- डी-डायनेमिक्स ने 37, रिपब्लिक भारत- मैट्रिज ने 353-368 और टीवी 5 तेलुगु ने 359 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। 
19:21

पंजाब में AAP बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी: इंडिया टीवी मेट्रिज एग्जिट पोल

इंडिया टीवी मेट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप (AAP) 4-6, बीजेपी 2-3, कांग्रेस 4-5 और SAD 1 सीट जीत सकती हैं।
19:19

दिल्ली में इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ: इंडिया न्यूज डी-डायनमिक्स एक्जिट पोल

इंडिया न्यूज डी-डायनमिक्स के मुताबिक दिल्ली में सारी सातों सीटें बीजेपी जीतेगी। जबकि इंडिया गठबंधन यहां खाता नहीं खोल पाएगी।
19:13

देश में एक बार फिर Modi सरकार, 4 एग्जिट पोल में NDA को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान

एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार बनने अनुमान जताया जा रहा है। अब तक चार एग्जिट पोल...रिपब्लिक भारत- पी मार्क (359), इंडिया न्यूज- डी-डायनेमिक्स (371), रिपब्लिक भारत- मैट्रिज (353-368) और टीवी 5 तेलुगु (359) ने लोक सभा चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। 
19:12

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में भी NDA को बहुमत

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 342-378, NDIA को 153-169, अन्य को 21-23 सीटें मिलने का अनुमान है। 
19:10

जन की बात एग्जिट पोल ने NDA को दिया बहुमत

जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 362-392, इंडिया को 141-161, अन्य को 10-20 सीटें मिल रही हैं।
19:06

रिपब्लिक भारत मेट्रिज के एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत का अनुमान

रिपब्लिक भारत मेट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 353-368 सीटें मिल रही हैं। इंडिया गठबंधधन को 118-133 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
19:05

तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन के नाम रहा वोट प्रतिशत

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में वोट प्रतिशत के लिहाज से इंडिया ब्लॉक बाजी मार ले गया है। यहां इंडिया गठबंधन को 46% वोट, NDA को 22% वोट मिलने का अनुमान है। AIDMK को 21% वोट मिलने का अनुमान है।
19:00

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल अनुमान: साउथ इंडिया में वोट प्रतिशत के मामले में INDI गठबंधन आगे

कर्नाटक में वोट प्रतिशत की बात करें तो यहां BJP ने बाजी मारी है। BJP को 48% वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 41% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।  तमिलनाडु में वोट प्रतिशत के लिहाज से इंडिया ब्लॉक बाजी मार ले गया है। यहां इंडिया गठबंधन को 46% वोट, NDA को 22% वोट मिलने का अनुमान है। AIDMK को 21% वोट मिलने का अनुमान है।
18:57

NDA इस बार होगा 370 के पार, इंडिया ब्लॉक को मिलेंगी 125 सीटें, India News D-Dynamics का अनुमान

इंडिया न्यूज डी-डायनिम्स ने अपने एग्जिट पोल में अनुमान जताया है कि इस बार लोक सभा चुनावों में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी और NDA 370 सीटों के पार जाएगा जबकि इंडिया ब्लॉक को 125 सीटें मिलेंगी। 
18:56

दक्षिण भारत में INDIA ब्लॉक EXIT पोल में आगे

एक्सिस माई इंडिया के शुरुआती एग्जिट पोल रुझान में अभी तक तीन दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के रुझान बताए गए हैं। अभी तक इंडिया गठबंधन 53-61, NDA 27-31 और अन्य 0-2 तक बढ़त बनाते दिख रहे हैं।
18:49

NDA को कर्नाटक में 23 से 25 जबकि कांग्रेस को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान

एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को लोक सभा चुनावों में कर्नाटक से 22 से 25 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। 
18:42

News18 मेगा एग्जिट पोल का अनुमान, तमिलनाडु में बीजेपी जीत सकती है 1-3 सीटें

News18 मेगा एग्जिट पोल ने अनुमान जताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी तमिलनाडु में अपना खाता खोल सकती है। 
18:37

हिमाचल प्रदेश में शाम 5 बजे तक 66.56% मतदान

हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार शाम पांच बजे तक 66.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्य में लोक सभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ है। 
18:36

लोगों ने तुष्टिकरण, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए वोट किया: BJP प्रमुख नड्डा

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने एग्जिट पोल जारी होने से कुछ देर पहले कहा कि लोगों ने सक्षम, विकसित, आत्मनिर्भर भारत के लिए और तुष्टिकरण, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए वोट किया है। 
18:32

पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर शाम पांच बजे तक 70% मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 76.56 प्रतिशत वोटिंग बशीरहाट सीट पर हुई। 
18:27

अकेले 370 सीटें जीतेगी BJP, एनडीए जाएगा 400 के पार: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी (BJP) नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए के साथ बीजेपी 400 सीटों के पार जाएगी और भारतीय जनता पार्टी अकेले 370 सीटें जीतेगी।  
18:13

कहां देखें एग्जिट पोल?

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों की लाइव स्ट्रीम बिजनेस स्टैंडर्ड पर भी की जाएगी। इसके अलावा, यूजर्स बिजनेस स्टैंडर्ड के यूट्यूब चैनल और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एग्जिट पोल से जुड़ी खबरें देख सकते हैं। टेलीविजन चैनल और ऑनलाइन मीडिया आउटलेट 1 जून को शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे प्रसारित करेंगे।
18:07

2019 लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल कितना सटीक था?

2019 में, कई एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया था कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत सीटें हासिल करेगा। 2019 में बीजेपी ने गठबंधन के साथ 353 सीटें हासिल की थीं। बीजेपी ने कुल 543 सीटों में से 303 सीटें हासिल कीं। इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA ने 90 सीटें हासिल की थीं।  
17:55

उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 54% मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शनिवार को शाम पांच बजे तक 54 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस चरण में मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। 
17:47

निर्वाचन आयोग के पास करेंगे शिकायत- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद कहा, "हम निर्वाचन आयोग के पास जाएंगे और अपनी शिकायतें उसके सामने रखेंगे, रविवार का समय मांगा है।"
17:44

मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा

एग्जिट पोल जारी होने से कुछ मिनट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनावों में 'इंडी गठबंधन'  कम से कम 295 सीटें जीतेगा और देश में अपनी सरकार बनाएगा।
17:42

कब आएगा एग्जिट पोल?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल के नतीजे शाम 6:30 बजे के बाद जारी होने शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने शाम 6:30 बजे तक किसी भी एग्जिट पोल से संबंधित डेटा जारी करने पर रोक लगा दी है। लोकसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी हो सकते हैं।
17:39

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कैसे देखें?

1. सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर जाएं। 2. इसके बाद 2024 चुनाव अपडेट पेज पर जाएं। 3. 2024 लोकसभा चुनाव परिणाम के सेक्शन पर क्लिक करें। 4. राज्य के हिसाब से नतीजे देखने के लिए राज्य का चयन करें।
17:38

तीन बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्य की 57 सीट पर 49.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।
17:37

एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस ने लिया यू टर्न

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने शनिवार को फैसला किया कि उसे घटक दल एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) से संबंधित टेलीविजन चैनलों की चर्चाओं में भाग लेंगे ताकि भाजपा और उसके तंत्र को बेनक़ाब किया जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
17:25

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का सर्वे होता है जो मतदान के बाद होता है। इसमें वोटरों से पूछा जाता है कि उन्होंने किसको अपना वोट दिया। साथ ही पोलिंग बूथ पर किस तरह का रुझान है। इन्हीं बातों के आधार पर ये अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी को कितने वोट मिले होंगे या फिर कौन सी पार्टी का उम्मीदवार कहां से जीत रहा है। इस प्रक्रिया के बाद जो डेटा तैयार होता है उसे ही एग्जिट पोल कहा जाता है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement