facebookmetapixel
Advertisement
Ford की भारत में बड़ी वापसी! कोयंबतूर में खोला तीसरा ग्लोबल सेंटर, 800 कर्मचारियों की होगी क्षमताGen Z और Tier-2, Tier-3 शहरों ने बढ़ाई Credit Card कंपनियों की उम्मीदेंअब 180 शहरों में ट्रेन में मिलेगा Swiggy का खाना, यात्रियों ने दिए रिकॉर्ड ऑर्डरUPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! जून में 61 करोड़ भुगतान हुए सिर्फ फिंगरप्रिंट और फेस ID सेUS-ईरान टेंशन बढ़ने से सोना ₹480 टूटा, चांदी में ₹1,631 की बड़ी गिरावटUS Oil Inventory: अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ा, लेकिन पेट्रोल-डीजल का स्टॉक घटा; डॉलर भी हुआ मजबूतरियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा निवेश, Nuvama-Cushman के ऑफिस फंड ने ₹4,000 करोड़ जुटाकर बनाया नया रिकॉर्डओडिशा में JSW का बड़ा दांव! ₹2,100 करोड़ से बनेगी कैप्टिव जेट्टी, स्टील प्लांट को मिलेगी नई ताकतFed Minutes: महंगाई, AI और मिडिल ईस्ट… फेड ने गिनाईं 3 बड़ी चिंताएं, IMF ने भारत को लेकर दी अच्छी खबरअब छोटे शहरों में भी छाया प्रीमियम फूड का ट्रेंड! Flipkart पर कोरियन स्नैक्स और हेल्दी प्रोडक्ट्स की बढ़ी डिमांड

जेल में बंद JDU नेता अनंत सिंह मोकामा से 28,000 वोटों से जीते, RJD के वीणा देवी को हराया

Advertisement

मोकामा सीट पर अनंत सिंह ने बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है और जेल में रहते हुए आरजेडी उम्मीदवार वीना देवी को हरा दिया है

Last Updated- November 14, 2025 | 4:06 PM IST
Anant Singh
अनंत सिंह | फाइल फोटो

बिहार के मोकामा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए चुनाव जीत लिया। उन्होंने 28 हजार से ज्यादा वोटों से अपनी जीत दर्ज की। अनंत सिंह का मोकामा सीट से पुराना नाता है। उन्होंने यह सीट पांच बार जीती है। 2005 में उन्होंने जेडीयू से चुनाव लड़कर पहली बार विधानसभा में कदम रखा। 2010 में फिर से जीते। लेकिन 2015 में पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय उम्मीदवार बनकर जेडीयू के प्रत्याशी को हरा दिया।

2020 में अनंत सिंह ने आरजेडी का दामन थामा और फिर जीत हासिल की। उनके खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले चल रहे हैं। 2022 में हथियार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी सीट चली गई थी। फिर उनकी पत्नी नीलम देवी ने उपचुनाव लड़ा और सीट परिवार के पास रखी।

इस बार अनंत सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीना देवी को हराया। वीणा देवी आरजेडी से चुनाव लड़ रही थीं। वह बाहुबली सुरजभान सिंह की पत्नी हैं, जो अनंत सिंह के पुराने ‘दुश्मन’ रहे हैं।

Also Read | Bihar Election Results 2025 LIVE: NDA 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, 95 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी; मोकामा से अनंत सिंह जीते

2 नवंबर को अनंत सिंह को एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। यह मामला दुलार सिंह यादव की हत्या से जुड़ा है। यादव पहले गैंगस्टर थे, बाद में राजनीति में आए। वह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के लिए प्रचार कर रहे थे, जब उन्हें गोली मारी गई।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement