facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा

यूरोपीय संघ के साथ व्यापार वार्ता तेज, मतभेद कम करने पर फोकस

Advertisement

व्यापार वार्ता पूरी करने की साल के अंत की समय सीमा तेजी से नजदीक आने के साथ सेफकोवी ने भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की

Last Updated- December 08, 2025 | 10:45 PM IST
India-EU trade

यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोवी प्रस्तावित व्यापार और निवेश समझौतों पर बातचीत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 2 दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली में हैं। व्यापार वार्ता पूरी करने की साल के अंत की समय सीमा तेजी से नजदीक आने के साथ सेफकोवी ने भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।

यूरोपीय आयोग में व्यापार और आर्थिक सुरक्षा के आयुक्त सेफकोवी ने सोमवार को एक्स पर कहा, ‘व्यापार और निवेश पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए पीयूष गोयल के साथ दो दिन की लंबी बैठकों के लिए भारत में हूं। ईयू-भारत संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं, जैसे कि दो भागीदारों के बीच होने चाहिए। लेकिन अभी हमने बहुत कम संभावनाएं तलाशी हैं। वाणिज्यिक रूप से सार्थक मुक्त व्यापार समझौता अपार संभावनाओं के द्वार खोलेगा।’

ईयू के व्यापार महानिदेशालय सबीन वेयांड के नेतृत्व में एक टीम भी वस्तुओं और सेवाओं दोनों से संबंधित मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए नई दिल्ली में है।
पिछले महीने हुई आधिकारिक दौर की बातचीत के दौरान वाणिज्य विभाग ने कहा था कि दोनों पक्षों ने कई वार्ता क्षेत्रों में ‘ठोस प्रगति’ देखी और मतभेदों को कम करने में सक्षम हुए हैं। कई मुद्दों पर आम सहमति बनी। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में मतभेद दूर करने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement