facebookmetapixel
Advertisement
TV पर अब हर घंटे 12 मिनट से ज्यादा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगे चैनल्स, नहीं चलेगी ब्रॉडकास्टर्स की मनमानीEruditus को अगले 5 साल में कुल कमाई का आधा हिस्सा भारत से आने की उम्मीद: अश्विन दामेराओडिशा में लगेगा इंटेल का मेगा प्लांट, 3डीजीएस के साथ मिलकर ₹27,000 करोड़ का करेगी बड़ा निवेश‘AI की दुनिया में मुनाफे वाला प्रोडक्ट बनाना मुमकिन’, OpenAI के थॉमस जेंग ने किया बड़ा दावानीति आयोग का बड़ा दावा: 2035 तक $150 अरब की सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन बनाना भारत के लिए जरूरीRBI Survey: देश में डिजिटल पेमेंट की रफ्तार बढ़ी, पर छोटे दुकानदारों और परिवारों के लिए कैश ही पहली पसंदRBI Annual Report 2026: बैंकों में घटे धोखाधड़ी के मामले, लेकिन डूबी रकम 3 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीMumbai CNG Price Hike: मुंबई में फिर महंगी हुई CNG और PNG, दो हफ्ते में दूसरी बार बढ़े गैस के दामअहमदाबाद में IPL फाइनल की धूम: आसमान छू रहा हवाई किराया, होटलों की बुकिंग में भी भारी उछालसिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीर

सऊदी फंड को भारत में FPI नियमों से मिलेगी छूट, निवेश को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

भारत सऊदी अरब के साथ एक द्विपक्षीय निवेश संधि पर भी बातचीत कर रहा है।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:13 PM IST
FPI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत ने विदेशी पूंजी आकर्षित करने और सऊदी अरब के साथ वित्तीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उसके सॉवरिन वेल्थ फंड को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) नियमों में छूट देने पर सहमति जताई है। घटनाक्रम के दो जानकार सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि इन नियमों के तहत विभिन्न सॉवरिन संस्थाओं के माध्यम से किए गए निवेशों को एक साथ जोड़ा जाता है और इस तरह संयुक्त निवेश को किसी एक कंपनी में 10 फीसदी तक सीमित कर दिया जाता है। इससे पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड की विभिन्न सहायक कंपनियां भारत में ज्यादा निवेश करने से वंचित रह गई हैं।

Also Read: अमेरिकी शुल्क बहाली और IT शेयरों में गिरावट के दबाव में सेंसेक्स 182 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल में इस खाड़ी देश का दौरा किया था और उस वक्त दोनों देश ऊर्जा, इन्फ्रा और फार्मास्युटिकल्स सहित कई क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने पर सहमत हुए थे। भारत सऊदी अरब के साथ एक द्विपक्षीय निवेश संधि पर भी बातचीत कर रहा है।

Also Read: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स में मई में 2% की छलांग

पहले सूत्र ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा कि विभिन्न सॉवरिन संस्थाओं से निवेश को एक साथ जोड़ने की आवश्यकता सऊदी फंड और उसकी सहायक कंपनियों की स्वतंत्र रूप से निवेश करने की क्षमता को सीमित करती है। उन्होंने कहा कि फंड को दी गई छूट से उसकी विभिन्न इकाइयों को अलग-अलग निवेश करने की अनुमति मिलेगी जिससे नियामकीय सीमा का उल्लंघन किए बिना भारतीय इक्विटी बाजारों में पूंजी लगाने में उन्हें मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय और सऊदी फंड ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े सॉवरिन वेल्थ फंडों में से एक है जिसके प्रबंधन के तहत लगभग 925 अरब डॉलर की संपत्तियां हैं। उसकी वेबसाइट के अनुसार भारत में उसका मौजूदा निवेश जियो प्लेटफॉर्म  में 1.5 अरब डॉलर और रिलायंस रिटेल में 1.3 अरब डॉलर तक सीमित है।

दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत ऊर्जा संपन्न खाड़ी देशों से दीर्घावधि पूंजी आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है जबकि सऊदी अरब तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में निवेश बढ़ा रहा है।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement