facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

कुशल कामगारों की पसंद सऊदी अरब, SIIC के तहत 25 हजार से ज्यादा लोगों को मिला विदेशों में रोजगार

Advertisement

केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इस साल बजट घोषणा के अनुरूप कौशल मंत्रालय ने देश के विभिन्न राज्यों में 30 SIIC की स्थापना करने का प्रस्ताव दिया गया।

Last Updated- December 18, 2023 | 11:20 PM IST
बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान: वित्त मंत्री, Budget 2024: Provision of Rs 1.48 lakh crore for education, employment, skill development in the budget: Finance Minister

केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि अप्रैल 2022-दिसंबर 2023 तक स्किल इंडिया इंटरनैशनल सेंटर (एसआईआईसी) के तहत कुशल कामगारों को विदेश में नौकरी मिली। इसमें हर दो में से एक उम्मीदवार को सऊदी अरब में रोजगार मिला।

लोकसभा में सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार ने कौशल बढ़ाने की योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य दुनिया के अन्य देशों के साथ साझेदारी कुशल कामगार मुहैया कराना है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि एसआईआईसी की स्थापना कर कौशल मंत्रालय के प्रयासों से 25,300 लोगों को विदेश में रोजगार मिला है।

आंकड़े दर्शाते हैं कि 13,944 कुशल कामगारों को सऊदी अरब में नौकरी मिली है। इसके बाद कतर (3,646), संयुक्त अरब अमीरात (2,832) और ब्रिटेन (1,258) का स्थान है। मंत्री ने कहा कि इस साल बजट घोषणा के अनुरूप कौशल मंत्रालय ने देश के विभिन्न राज्यों में 30 एसआईआईसी की स्थापना करने का प्रस्ताव दिया है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement