facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज चढ़ेगा बाजार?रेल पीएसयू में हिस्सा बेच सकती है सरकार, 4 साल में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य!नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क विवाद: कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति दे एयरपोर्टRBI के नए अधिग्रहण ऋण नियमों पर बैंकों का सतर्क रुख, बड़े सौदों में जल्दबाजी नहींAI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटाया

लगातार 7वें साल कमजोर हुआ रुपया, अमेरिकी फेड और ट्रंप की जीत से बढ़ा दबाव

Advertisement

2024 में रुपया 85.61 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

Last Updated- December 31, 2024 | 10:47 PM IST
Rupee and Dollar

साल 2024 में रुपया 85.61 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के बाद रुपये में आज 0.09 फीसदी की गिरावट आई। यह लगातार 7वां वर्ष है जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ। रूस-यूक्रेन में युद्ध के बाद 2022 में डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 फीसदी से अधिक गिरावट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने हस्तक्षेप के जरिये उसे एक सीमित दायरे में रखा।

इससे 2023 में महज 0.6 फीसदी का मूल्यह्रास हुआ। इस साल सितंबर के मध्य तक रुपया सबसे स्थिर मुद्राओं में शामिल था। मगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती और उसके बाद डॉनल्ड ट्रंप की जीत से रुपये पर दबाव बढ़ गया। यही कारण है कि अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में रुपया 1.8 फीसदी लुढ़क गया।

पिछले तीन महीनों के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 60 अरब डॉलर की गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा बाजार में आरबीआई के हस्तक्षेप के कारण मुद्रा भंडार को झटका लगा। सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 705 अरब डॉलर तक पहुंच गया था जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 दिसंबर 2024 तक 644.4 अरब डॉलर था जो दुनिया में चौथा सबसे बड़ा भंडार है।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement