facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Top- 5 UPI Apps: दूसरी तिमाही में जोरदार तेजी; पॉपक्लब सबसे आगे, मोबिक्विक तेजी से बढ़ने वाले ऐप्स में शामिल

Advertisement

पूरे UPI इकोसिस्टम में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और बड़े ऐप्स के साथ-साथ छोटे और नए ऐप्स का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ रहा है

Last Updated- December 12, 2025 | 9:23 AM IST
Top-5 UPI Apps

Top-5 UPI Apps: भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) इकोसिस्टम ने Q2FY26 में मजबूत बढ़त बनाए रखी, जहां टॉप पांच थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स (TPAPs) ने पिछले तिमाही (Q1FY26) की तुलना में लेनदेन मात्रा में तेज वृद्धि दर्ज की है। यह जानकारी NPCI के आंकड़ों पर आधारित है। पॉपक्लब सबसे तेजी से बढ़ने वाला UPI ऐप बनकर उभरा, जिसने लेनदेन में 184% की छलांग लगाते हुए Q1FY26 के ₹5.6 करोड़ से बढ़कर ₹15.98 करोड़ तक पहुंच बनाई। वहीं भीम (BHIM) ने भी तिमाही आधार पर (QoQ) 56% की मजबूत वृद्धि दर्ज की, जिसमें लेनदेन ₹19.1 करोड़ से बढ़कर ₹29.81 करोड़ हो गए।

मोबीक्विक: टॉप-3 सबसे तेजी से बढ़ता UPI ऐप

भारत का सबसे बड़ा डिजिटल वॉलेट मोबीक्विक ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। प्रतिशत में वृद्धि के आधार पर वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में यह भारत के टॉप 3 सबसे तेजी से बढ़ते UPI ऐप में शामिल हो गया है। मोबीक्विक के UPI लेनदेन में तिमाही आधार पर 38% की वृद्धि हुई, जबकि UPI सकल मूल्य (GMV) में 28% की वृद्धि हुई, जो नए और मौजूदा दोनों यूजर्स की बढ़ती सहभागिता को दर्शाता है।

Also Read: SIP: नवंबर में आया ₹29,445 करोड़, रिटेल निवेशकों को लुभा रहे ये 7 फैक्टर्स

मोबीक्विक का लेनदेन मूल्य पिछले तिमाही के ₹10 करोड़ से बढ़कर ₹13.8 करोड़ हो गए। इसके अतिरिक्त, मोबीक्विक ने प्रमुख टीपीएपी (TPAP) में UPI लेनदेन में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि अक्टूबर 2025 तक कुल UPI उपयोग में सालाना आधार पर 3 गुना वृद्धि हुई है और मात्रा एवं मूल्य दोनों मापदंडों में मजबूत वृद्धि जारी रखी है।

Pocket UPI बना ग्रोथ इंजन

मोबिक्विक के वॉलेट-आधारित UPI फीचर, Pocket UPI के तेजी से बढ़ते उपयोग ने इस गति को और भी मजबूत किया है। पॉकिट UPI, मोबिक्विक के UPI विस्तार का एक प्रमुख कारण बन गया है, जो यूजर्स को अपने मोबिक्विक वॉलेट से सीधे UPI पेमेंट करने की सुविधा देता है।

मोबीक्विक की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सीएफओ और को-फाउंडर उपासना टाकू ने कहा, “एनपीसीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि हमारे प्लेटफॉर्म पर पूरे देश में यूपीआई को व्यापक स्तर पर अपनाया जा रहा है। मात्रा और मूल्य दोनों में निरंतर वृद्धि यूजर्स और व्यापारियों के हम पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। जैसे-जैसे डिजिटल पेमेंट रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है, हमारा ध्यान विश्वसनीयता, सुरक्षा और भारत की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित है।”

Also Read: नवंबर में इ​क्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश बढ़कर ₹29,911 करोड़, फ्लेक्सी कैप का दबदबा बरकरार

नवी और सुपरमनी भी दौड़ में शामिल

नवी और सुपरमनी ने स्थिर रफ्तार बनाए रखी, और तिमाही आधार पर क्रमशः 30% और 28% की वृद्धि दर्ज की। इनके लेनदेन मूल्य क्रमशः ₹147.5 करोड़ और ₹76.6 करोड़ तक पहुंच गए।

यह रिपोर्ट NPCI के उन आंकड़ों पर आधारित है, जिनमें Q2FY26 और Q1FY26 के बीच टॉप 20 UPI ऐप्स के लेनदेन की तुलना की गई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे UPI इकोसिस्टम में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और बड़े ऐप्स के साथ-साथ छोटे और नए ऐप्स का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement