facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

भारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हाल

Advertisement

भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते के बाद बाजार में तेजी, अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में जबरदस्त उछाल

Last Updated- February 03, 2026 | 11:59 AM IST
Adani Group

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील पूरी होने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। इस तेजी का बड़ा फायदा अदाणी समूह की कंपनियों को मिला, जिनके शेयरों में तेज उछाल आया। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर दिन के कारोबार में 12 प्रतिशत तक चढ़ गया। यह नवंबर 2024 के बाद इसका सबसे बड़ा एक दिन का उछाल रहा। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स का शेयर 8 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन 12.7 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 10 प्रतिशत और अदाणी पावर 7.8 प्रतिशत तक चढ़ा।

बाजार में भी बड़ी तेजी

अदाणी शेयरों के साथ-साथ पूरे बाजार में भी मजबूत तेजी रही। कारोबार के दौरान निफ्टी करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 26,341 अंक तक पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स में भी करीब 5.15 प्रतिशत यानी 4,200 अंकों से ज्यादा की बढ़त दिखी। यह फरवरी 2021 के बाद की सबसे बड़ी इंट्रा-डे तेजी रही। हालांकि सुबह 10:40 बजे तक निफ्टी और सेंसेक्स दोनों अपनी तेजी का कुछ हिस्सा गंवाकर करीब 2.8 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे।

क्या है भारत-अमेरिका ट्रेड डील

कई महीनों की बातचीत के बाद भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड समझौता हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा। इसके साथ ही रूस से तेल खरीदने पर लगाया गया 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स भी हटाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फैसले का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि करीब पांच महीने पहले अमेरिका ने भारत के कई निर्यात उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया था। इसमें रूस से तेल खरीदने पर लगाया गया अतिरिक्त शुल्क भी शामिल था।

यह भी पढ़ें | India-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टर

अदाणी समूह जुटा सकता है 2 अरब डॉलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाणी समूह की तीन कंपनियां जापान से करीब 2 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही हैं। अदाणी पोर्ट्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी समय-समय पर अपनी पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार करती रहती है। इसे सामान्य कारोबार का हिस्सा बताया गया है।

जापान की रेटिंग एजेंसी ने दी रेटिंग

जापान की प्रमुख रेटिंग एजेंसी जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने अदाणी समूह की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को विदेशी मुद्रा में लंबी अवधि की क्रेडिट रेटिंग दी है।

पिछले महीने दबाव में थे अदाणी शेयर

पिछले महीने अदाणी समूह के शेयरों पर दबाव देखा गया था। तब खबर आई थी कि अमेरिकी नियामक संस्था यूएस एसईसी ने कथित धोखाधड़ी और रिश्वत के एक मामले में गौतम अदाणी और समूह के एक अधिकारी को समन भेजने की अनुमति मांगी है।

Advertisement
First Published - February 3, 2026 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement