facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

RBI MPC: नहीं बढ़ेगी Loan की EMI, RBI ने नहीं बढ़ाया रीपो रेट

Advertisement

केंद्रीय बैंक पिछले साल मई से छह बार रीपो रेट बढ़ा चुका है। जिसके चलते होम लोन के ग्राहकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

Last Updated- October 06, 2023 | 11:39 AM IST
RBI MPC LIVE: RBI Governor Shaktikanta Das

RBI ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रीपो रेट को नहीं बढ़ाया है। रीपो रेट 6.5% पर बरकरार है। यहरी कारण है कि होम लोन समेत दूसरे सभी लोन की EMI नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा कि कमेटी के सभी सदस्य रीपो रेट नहीं बढ़ाने के पक्ष में थे। हालांकि इसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। यह माना जा रहा था कि अक्टूबर की अपनी पॉलिसी में केंद्रीय बैंक रीपो रेट नहीं बढ़ाएगा |

बता दें, केंद्रीय बैंक पिछले साल मई से छह बार रीपो रेट बढ़ा चुका है। जिसके चलते होम लोन के ग्राहकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। क्योंकि उनकी EMI पर असर पड़ा था। हालांकि, यह नई के बाद से ये लगातार चौथा मौका है, जब केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट नहीं बढ़ाया है। इससे होम लोन के ग्राहकों पर बोझ नहीं बढ़ा है।

महंगाई ने किया था आरबीआई को मजबूर

कोरोना महामारी के बाद आर्थिक वृद्धि को सहारा देने के लिए रिजर्व बैंक ने लगातार रीपो रेट को कम किया था। उस समय मुख्य नीतिगत ब्याज दर को घटाकर 4 फीसदी कर दिया गया था। लंबे समय तक रेपो रेट 4 फीसदी बनी रही थी।

ये भी पढ़ें- RBI MPC Meeting LIVE: आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू, रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं

हालांकि बाद में रिजर्व बैंक को महंगाई के बेकाबू हो जाने और अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व समेत तमाम सेंट्रल बैंकों के द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बाद रेपो रेट को बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा था।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement