facebookmetapixel
Stocks to Buy: बजट से पहले ये 3 स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर दे रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्ते में दे सकते हैं 15% तक रिटर्नसोना सस्ता हुआ तो लोन फंसा? गोल्ड लोन कंपनियों पर दोहरी मार9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: FM सीतारमण का बजट भाषण शुरू, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर; निफ्टी 25400 के पार

RBI MPC Meet: ब्याज दरों में कटौती की योजना नहीं, मुद्रास्फीति हमारी उच्च प्राथमिकता – शक्तिकांत दास

रीपो दर को लगातार पांचवीं बार स्थिर रखने की घोषणा करते समय दास के बयान में शामिल ‘अत्यधिक सख्ती’ का कुछ और मतलब नहीं समझा जाना चाहिए।

Last Updated- December 08, 2023 | 2:22 PM IST
RBI Guv Shaktikanta Das
RBI monetary policy statement by governor Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि नीतिगत दरें कम करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है क्योंकि केंद्रीय बैंक के लिए मुद्रास्फीति अभी भी उच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

दास ने यहां आरबीआई मुख्यालय में मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रीपो दर को लगातार पांचवीं बार स्थिर रखने की घोषणा करते समय उनके बयान में शामिल ‘अत्यधिक सख्ती’ का कुछ और मतलब नहीं समझा जाना चाहिए।

दास ने कहा कि आरबीआई की रीपो दर में कटौती की फिलहाल कोई योजना नहीं है। दास ने कहा कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण केंद्रीय बैंक की शीर्ष वरीयता है। पिछले कुछ महीनों में मुद्रास्फीति के आंकड़े संतोषजनक रहे हैं।

यह भी पढ़ें : RBI MPC Meet Highlights : महंगाई से निपटना मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की सर्वोच्च प्राथमिकता- गवर्नर दास

अक्टूबर में कुल मुद्रास्फीति दर गिरकर 4.87 प्रतिशत आ गई।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने कहा कि पहली छमाही में आर्थिक वृद्धि और अक्टूबर एवं नवंबर के उच्च आंकड़ों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का सात प्रतिशत की दर से बढ़ना एक ‘रुढ़िवादी अनुमान’ ही है।

First Published - December 8, 2023 | 2:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट