facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

अगस्त में 3.9 अरब डॉलर का शुद्ध विक्रेता बना RBI

Advertisement

अगस्त के अंत तक रिजर्व बैंक का नेट आउटस्टैंडिंग फॉरवर्ड पर्चेज 10.07 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई में 19.47 अरब डॉलर था।

Last Updated- October 20, 2023 | 10:02 PM IST
RBI to review payment bank structure; Emphasis will be on governance standards, business model and the way forward पेमेंट बैंक ढांचे की समीक्षा करेगा RBI; प्रशासन मानदंड, कारोबारी मॉडल और आगे की राह पर रहेगा जोर

भारतीय रिजर्व बैंक चालू वित्त वर्ष में पहली बार अगस्त में डॉलर का शुद्ध विक्रेता बन गया है। ताजा आंकड़ों से यह पता चलता है। रिजर्व बैंक ने अगस्त में 3.9 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा की शुद्ध बिक्री की है।

केंद्रीय बैंक ने इस अगस्त में 5 अरब डॉलर खरीदे हैं, जबकि 43.6 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा की बिक्री की है। अगस्त 2022 में केंद्रीय बैंक ने ने 4.3 अरब डॉलर की बिक्री की है। रिजर्व बैंक ने इसके पहले के वित्त वर्ष में 25.5 अरब डॉलर की बिक्री की थी।

अगस्त में रुपये में 0.6 प्रतिशत गिरावट आई है। जुलाई में रिजर्व बैंक ने हाजिर बाजार से शुद्ध 3.4 अरब डॉलर की खरीद की थी।

अगस्त के अंत तक रिजर्व बैंक का नेट आउटस्टैंडिंग फॉरवर्ड पर्चेज 10.07 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई में 19.47 अरब डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष में रुपये में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके पहले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 23) में रुपया 7.8 प्रतिशत गिरा था। चालू कैलेंडर वर्ष में रुपये में 0.6 प्रतिशत गिरावट आई है।

कैलेंडर वर्ष के पहले 6 महीने में स्थानीय मुद्रा में 0.16 प्रतिशत गिरावट आई है।

30 दिसंबर 2022 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 562.8 अरब डॉलर था। यह भंडार 2023 की पहली छमाही में करीब 33 अरब डॉलर बढ़ा है।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement