facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

टैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीत

Advertisement

मंगलवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन कार्यक्रम में गोयल ने कहा था कि अमेरिका में शुल्क संबंधित स्थिति स्पष्ट होते ही भारत उसके साथ व्यापार सौदे पर बातचीत फिर से शुरू करेगा

Last Updated- February 26, 2026 | 10:17 PM IST
Piyush Goyal
नई दिल्ली में गुरुवार को एक बैठक के दौरान अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक (बाएं), केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (दाएं)। फोटो: @पीयूष गोयल/एक्स

शुल्क पर अनिश्चितता के बीच अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक आज अचानक दिल्ली आए और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत की। दोनों के बीच यह बातचीत राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शुल्क आदेशों को रद्द करने के अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के कुछ दिनों बाद हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘अमेरिका के वाणिज्य मंत्री @HowardLutnick और @USAmbIndia सर्जियो गोर की मेजबानी की। हमारे व्यापार और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए बहुत सार्थक बातचीत हुई।’

अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने भी एक्स पर ऐसा ही पोस्ट किया, ‘@howardlutnick और @PiyushGoyal के साथ दोपहर के खाने पर मुलाकात बहुत अच्छी रही। दोनों देशों के लिए सहयोग के ढेर सारे क्षेत्र हैं!’ सरकार के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि लटनिक निजी यात्रा पर भारत आए हैं। बाद में एक समाचार एजेंसी ने लटनिक के जोधपुर पहुंचने का वीडियो जारी किया।

लटनिक का यह दौरा अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा भारत से सौर ऊर्जा उपकरण के आयात पर 126 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा के एक दिन बाद हुआ।

मंगलवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन कार्यक्रम में गोयल ने कहा था कि अमेरिका में शुल्क संबंधित स्थिति स्पष्ट होते ही भारत उसके साथ व्यापार सौदे पर बातचीत फिर से शुरू करेगा।

शुल्क पर अनिश्चितता को देखते हुए भारत के मुख्य व्यापार वार्ताकार दर्पण जैन की अगुआई में इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका जाने वाले दल का दौरा टाल दिया गया। यह दल अंतरिम व्यापार करार के कानूनी पाठ को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को अमेरिका जाने वाला था।

अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद ट्रंप ने 24 फरवरी से व्यापार कानून की धारा 122 के तहत सभी देशों से आयात पर 15 फीसदी का अधिभार लगा दिया है। ट्रंप ने दूसरे कानूनों के तहत नई जांच के भी आदेश दिए हैं, जिससे वह व्यापार करार के तहत तय शुल्क को फिर से लगा सकते हैं।

अमेरिका के यूएसटीआर जैमीसन ग्रीर ने बुधवार को फॉक्स बिजनेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। ग्रीर ने कहा कि धारा 301 के तहत जांच अगले कुछ दिनों और हफ्तों में अधिसूचित कर दी जाएगी।

Advertisement
First Published - February 26, 2026 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement