facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

रवनीत कौर को एनएफआरए अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

Advertisement

इस साल 31 मार्च को एनएफआरए प्रमुख अजय भूषण पांडेय का कार्यकाल समाप्त हो गया था, तब से यह पद रिक्त था।

Last Updated- April 03, 2025 | 10:58 PM IST
CCI

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की प्रमुख रवनीत कौर को राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार दिया है। कौर की नियुक्ति 1 अप्रैल से अगले तीन महीनों के लिए की गई है।

1 अप्रैल को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के आदेश में कहा गया है कि कौर को एनएफआरए प्रमुख के तौर पर अगले तीन महीने अथवा एनएफआरए के नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस साल 31 मार्च को एनएफआरए प्रमुख अजय भूषण पांडेय का कार्यकाल समाप्त हो गया था, तब से यह पद रिक्त था।

सीसीआई की पांचवीं अध्यक्ष के रूप में कौर नए युग की डिजिटल अर्थव्यवस्था और फार्मास्यूटिकल्स, वाहन, मीडिया एवं मनोरंजन, विमानन सहित विविध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण से निपट रही हैं। एनएफआरए की अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका सूचीबद्ध कंपनियों के लिए ऑडिट फर्मों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

कौर को एनएफआरए का अतिरिक्त प्रभार ऐसे वक्त में मिला है जब नियामक अपनी समीक्षा एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित कार्यों के बंटवारे पर कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने अंतरिम आदेश में एनएफआरए को अपनी जांच बरकरार रखने को कहा है, जहां किसी तरह की ऑडिट गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है और अंतिम आदेश अभी आना बाकी है।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement