facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

सवाल-जवाब: दूसरी छमाही से निजी निवेश में आएगी तेजी- CII अध्यक्ष

Advertisement

अगले वर्ष के लिए, भारत की वृद्धि दर 7 फीसदी होगी, हालांकि साल खत्म होते-होते तक इसकी पुष्टि की जाएगी।

Last Updated- December 06, 2023 | 10:18 PM IST
Pvt investment to pick up from second half of FY24: CII President R Dinesh

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष आर दिनेश ने असित रंजन मिश्र और शिवा राजौरा के साथ बातचीत में कहा कि भारत की वृद्धि की संभावनाएं बेहतर हो गई हैं और लगातार तीन तिमाहियों में क्षमता उपयोग 70 से 90 फीसदी तक पहुंचने के साथ निजी निवेश भी फिर से बढ़ने के लिए तैयार है। मुख्य अंशः

भारत की मध्यम अवधि की वृद्धि संभावनाएं क्या हैं?

अपने कार्यकाल की शुरुआत में मैंने अनुमान लगाया था कि भारत की वृद्धि दर 6.5 से 6.7 फीसदी के बीच रहेगी मगर अब पहली छमाही के बाद मैं इसे बढ़ाकर 6.8 फीसदी करने के लिए आश्वस्त हूं। अगले वर्ष के लिए, भारत की वृद्धि दर 7 फीसदी होगी, हालांकि साल खत्म होते-होते तक इसकी पुष्टि की जाएगी।

जैसा कि आप भारत की उज्ज्वल विकास संभावनाओं के बारे में बता रहे हैं तो फिर भारतीय उद्योग जगत जोखिम के प्रति अनिच्छुक क्यों हो गया है?

निजी निवेश उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रहा है और ऐसा लगता है कि हम केवल सरकार के पूंजीगत व्यय पर निर्भर हैं।अगर विभिन्न क्षेत्रों में क्षमता उपयोग को देखें तो यह लगातार तीन तिमाहियों के लिए 75 से 90 फीसदी के बीच है। अब इसे बरकरार तब ही रखा जाएगा जब निजी निवेश आएगा।

दूसरी सबसे महत्त्वपूर्ण बात उस सर्वेक्षण के संबंध में है जो सीआईआई करता है। हमारे अधिकांश सदस्यों ने कहा है कि पहली छमाही की तुलना में वित्त वर्ष 24 की दूसरी छमाही सहित अगले 12 महीनों में निजी निवेश बढ़ेगा। मुझे नहीं लगता कि मौजूदा वृद्धि केवल सरकारी पूंजीगत व्यय के कारण आई है। बेशक, सरकारी पूंजीगत व्यय ने बढ़त ले ली है और इसने भारत को एक पसंदीदा स्थान भी बना दिया है।

निजी निवेश क्यों नहीं बढ़ रहा है?

मैं अगर इसे अलग ढंग से बताता हूं। सीआईआई अध्यक्ष के रूप में न बताते हुए व्यवसायी के रूप में कहूं तो सभी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए और इस तथ्य पर विचार करते हुए कि हम अभी-अभी वैश्विक महामारी कोविड-19 से उबर रहे हैं। इसमें सभी ने तर्क दिया कि हमें सावधान रहना होगा, हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है।

दुनिया भर में कई ऐसी घटनाएं अचानक हो गई जिनकी आपने कभी योजना भी नहीं बनाई थी। इसलिए वह डर भी हमेशा रहेगा। अब जब हमारे पास तीन चौथाई मजबूत क्षमता उपयोग है तो निजी निवेश बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement