facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

GST 2.0 से टैक्स रेट घटने की उम्मीद, लॉन्ग टर्म में रेवेन्यू को मिलेगा बूस्ट: S&P Global

Advertisement

केंद्र सरकार ने जीएसटी व्यवस्था में सुधारों का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत टैक्स ‘स्लैब’ को घटाकर केवल दो टैक्स ‘स्लैब’ 5% और 18% कर दिया जाएगा।

Last Updated- August 19, 2025 | 7:17 PM IST
GST

क्रेडिट रेटिंग तय करने वाली एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) के डायरेक्टर यीफार्न फुआ (YeeFarn Phua) ने कहा कि प्रस्तावित दो ‘स्लैब’ वाली जीएसटी सिस्टम से प्रभावी टैक्स दरो में कमी आ सकती है और लॉन्ग टर्म में यह सरकार के रेवेन्यू को बढ़ा सकती है। फुआ की यह टिप्पणी केंद्र और राज्यों की बुधवार व गुरुवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले आई है। इसमें केंद्र द्वारा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

Also Read: रियल एस्टेट से लेकर फार्मा तक: Quant Small Cap Fund ने कहां लगाए नए दांव?

GST 2.0 में रहेंगे केवल 2 टैक्स स्लैब

केंद्र सरकार ने जीएसटी व्यवस्था में सुधारों का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत टैक्स ‘स्लैब’ को घटाकर केवल दो टैक्स ‘स्लैब’ 5% और 18% कर दिया जाएगा। कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40% की स्पेशल टैक्स रेट लागू की जाएगी। जीएसटी के तहत फिलहाल चार स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हैं।

जीएसटी दरों में बदलाव से रेवेन्यू पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर फुआ ने कहा कि मौजूदा जीएसटी व्यवस्था जटिल है। इसमें चार अलग-अलग टैक्स स्लैब हैं, जिससे लेखा-जोखा एवं क्रियान्वयन कभी-कभी काफी कठिन हो जाता है।

Also Read: S&P ने कहा: रिलायंस की बढ़ सकती है क्रेडिट रेटिंग, बशर्ते कंपनी कर्ज घटाए और नॉन-एनर्जी बिजनेस पर फोकस करे

रेवेन्यू पर नहीं पड़ेगा कोई असर- S&P

रेटिंग एजेंसी के निदेशक फुआ ने कहा कि इस प्रस्ताव पर केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सिस्टम में सुधारों से रेवेन्यू पर प्रभाव पड़ने के आसार नहीं है। केंद्र के प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान 12% ‘स्लैब’ में शामिल 99% वस्तुओं को अब 5% के स्लैब में लाया जाएगा, जबकि 28% ‘स्लैब’ में शामिल 90% वस्तुओं को 18% कर के दायरे में रखा जाएगा। इन बदलावों से वर्गीकरण संबंधी विवाद, मुकदमेबाजी तथा कर चोरी की गुंजाइश कम होगी।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement