facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारी

Dividend Stocks: अगले हफ्ते TCS, एलेकॉन और आनंद राठी शेयरधारकों को देंगे डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड-डेट

Advertisement

TCS, Elecon और Anand Rathi अगले हफ्ते अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देंगे, एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट के साथ निवेशकों को लाभ सुनिश्चित होगा

Last Updated- October 11, 2025 | 2:08 PM IST
dividend stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अगला हफ्ता खुशखबरी लेकर आ रहा है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (Elecon Engineering Company Ltd) और आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड (Anand Rathi Wealth Ltd) ने अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इन कंपनियों ने डिविडेंड से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें भी जारी कर दी हैं।

देश की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी TCS ने प्रति शेयर 11 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। BSE की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी ने इसका एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों ही 15 अक्टूबर 2025 तय किए गए हैं। यानी अगर कोई निवेशक 15 अक्टूबर से पहले तक TCS के शेयर अपने नाम पर रखता है, तो उसे यह डिविडेंड मिलेगा। कंपनी का यह डिविडेंड निवेशकों के लिए त्योहारी सीजन में एक तोहफे की तरह है।

Also Read: Market This Week: विदेशी निवेशकों की वापसी, 3 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त; निवेशकों ने वेल्थ ₹3.5 लाख करोड़ बढ़ी

मिड-कैप और वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियां भी देंगी डिविडेंड

IT सेक्टर की दिग्गज TCS के अलावा, एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने भी अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी प्रति शेयर 0.50 रुपये का डिविडेंड देगी। इसका एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 16 अक्टूबर 2025 रहेगा। एलेकॉन इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल गियर और मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी है, जिसने हाल के वर्षों में अपने मुनाफे में लगातार सुधार किया है।

वहीं, आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने भी शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने डिविडेंड की राशि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसका एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 17 अक्टूबर 2025 तय किया गया है। वेल्थ मैनेजमेंट सेक्टर में तेजी से बढ़ती इस कंपनी के निवेशकों के लिए यह खबर राहत भरी है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिविडेंड की घोषणा हमेशा किसी कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत दिखाने का संकेत होती है। अंतरिम डिविडेंड यह बताता है कि कंपनी के पास पर्याप्त कैश फ्लो है और वह अपने शेयरधारकों को मुनाफे में हिस्सेदारी देना चाहती है। आने वाले दिनों में इन कंपनियों के शेयरों में हलचल देखी जा सकती है, क्योंकि एक्स-डेट से पहले कई निवेशक डिविडेंड पाने के लिए खरीदारी कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों के लिए यह समय सावधानी और मौके दोनों का है। अगर वे पहले से इन कंपनियों में निवेशित हैं, तो डिविडेंड का फायदा उठाने का मौका उनके पास है। वहीं नए निवेशकों को एक्स-डेट का ध्यान रखते हुए अपनी निवेश रणनीति तय करनी चाहिए।

Advertisement
First Published - October 11, 2025 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement