facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

सोना कॉमस्टार ने दुर्लभ खनिज मैग्नेट की गुणवत्ता पर जताई चिंता

Advertisement

कंपनी ने भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत तैयार होने वाले दुर्लभ मैग्नेट (आरईपीएम) की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं

Last Updated- October 12, 2025 | 10:25 PM IST

भारत की प्रमुख वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनियों में से एक सोना कॉमस्टार ने भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) द्वारा प्रस्तावित उत्पादन-से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत तैयार होने वाले दुर्लभ मैग्नेट (आरईपीएम) की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक विक्रम सिंह ने कुछ सप्ताह पहले मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) जैसे विभिन्न हितधारकों के साथ आयोजित बैठक में सरकार से अनुरोध किया था कि प्रस्तावित योजना के तहत देश में बने दुर्लभ मैग्नेट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी टे​स्टिंगके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाए।

जानकार सूत्र ने बताया, ‘बैठक के दौरान सिंह ने इस योजना के तहत भारत में उत्पादित होने वाले मैग्नेट की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई।’सोना कॉमस्टार, एमएचआई और डीएई ने इस मामले में बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया है।

सिंह की यह टिप्पणी इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (आईआरईएल) के एक अधिकारी द्वारा बैठक के दौरान यह बताए जाने के बाद आई है कि भारत में उपलब्ध दुर्लभ धातुओं की गुणवत्ता और ग्रेड चीन जैसे देशों की तुलना में कमजोर है। एक अन्य सूत्र के अनुसार, आईआरईएल अधिकारी ने कहा कि इसलिए इन धातुओं को रेयर अर्थ ऑक्साइड में बदलने के लिए तीन अतिरिक्त शोधन चरण की आवश्यकता होगी जिससे उत्पादन लागत बढ़ जाएगी।

बैठक के दौरान, सोना कॉमस्टार के प्रबंध निदेशक ने एमएचआई और डीएई से भारत में एक मजबूत परीक्षण बुनियादी ढांचा स्थापित करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रस्तावित योजना के तहत उत्पादित दुर्लभ मैग्नेट दुनिया में कहीं भी निर्मित दुर्लभ मैग्नेट की गुणवत्ता के अनुरूप हो।

Advertisement
First Published - October 12, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement