facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा

ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी: पीयूष गोयल

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 6:15 PM IST
Free trade pact talks with UK continuing

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत जारी है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के पास अलगाववादी समूह के विरोध के बाद राजनयिक विवाद के बीच उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ बातचीत जारी है और उसमें प्रगति हो रही है। व्यापार बाकी चीजों से पूरी तरह से अलग है।

हालांकि, गोयल ने साफ किया कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान को ध्यान में रखेगा तथा घरेलू मामलों में किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय ने लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायोग में कुछ खालिस्तानी समर्थकों के भारतीय ध्वज को नीचे उतारने की रिपोर्ट पर हाल ही में ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया। साथ ही ब्रिटिश दूतावास के पास सुरक्षा कम करने जैसे अन्य कदम उठाये। व्यापार समझौते पर हाल के घटनाक्रम के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि बातचीत जारी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि व्यापार समझौतों को लेकर ब्रिटेन के अलावा कनाडा और यूरोपीय देशों के साथ बातचीत जारी है। हम इजरायल से भी इस बारे में बातचीत कर रहे हैं।’

गोयल ने कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं है। हालांकि, वहां के पूर्व प्रधानमंत्री ने 2022 में दिवाली से पहले इसे पूरा करने की आकांक्षा जताई थी।

उन्होंने कहा, ‘मुक्त व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्ष आधिकारिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।’

गोयल ने कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कई देशों ने रुचि दिखाई है और कई देशों के साथ बातचीत तेजी से जारी है।

रुपये में व्यापार के बारे में पूछे जाने गोयल ने कहा कि यह द्विपक्षीय मामला है। इसपर भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय गौर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों ने भारत के साथ रुपये में व्यापार में में रुचि दिखाई है।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement