facebookmetapixel
Advertisement
Milky Mist IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹140 वाला शेयर ₹165 पर खुला, निवेशकों को पहले ही दिन 18% का फायदाभारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौती

भारत से 20 करोड़ डॉलर का सैन्य सौदा करेगा फिलिपींस!

Advertisement

फिलिपींस ने आकाश मिसाइल प्रणाली खरीदने में दिखाई रुचि, नए वित्त वर्ष में ऑर्डर देने की संभावना, यह सौदा आर्मेनिया के पिछले सौदे से भी बड़ा हो सकता है।

Last Updated- February 13, 2025 | 10:09 PM IST
रक्षा उत्पादन 1.27 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, स्वदेशी पर सरकार के जोर का असर, Defense production at record level of Rs 1.27 lakh crore, impact of government's emphasis on indigenous

भारत को फिलिपींस से 20 करोड़ डॉलर से अधिक का सौदा होने की उम्मीद है। भारतीय सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि चीन से तनाव बढ़ने के कारण भारत का फिलिपींस से यह दूसरा प्रमुख सैन्य निर्यात सौदा होने की उम्मीद है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आकाश मिसाइल प्रणाली विकसित की है।

फिलिपींस ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है। तीन सूत्रों के मुताबिक फिलिपींस ने भारत को बताया है कि वह अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में इस मिसाइल प्रणाली की खरीद का ऑर्डर देगा। सभी सूत्रों ने मामला संवेदनशील होने के कारण नाम गुप्त रखने का अनुरोध किया है।

जमीन से हवा में हमला करने वाली यह मिसाइल प्रणाली 25 किलोमीटर (16 मील) की दूरी तक मार कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक यह मिसाइल प्रणाली 23 करोड़ डॉलर के एक सौदे में बीते वर्ष आर्मेनिया को निर्यात की गई थी। सूत्रों के मुताबिक आर्मेनिया से भी बड़ा सौदा फिलिपींस से होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement