facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

IPEF के ‘व्यापार स्तंभ’ में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं : अधिकारी

आपूर्ति श्रृंखला को जुझारू बनाने पर बातचीत पहले ही पूरी हो चुकी है और भारत में इस करार के लिए घरेलू स्तर पर अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Last Updated- October 18, 2023 | 1:15 PM IST
IPEF

भारत ने अभी 14वें हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे (आईपीईएफ) के ‘व्यापार स्तंभ’ में शामिल होने के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आईपीईएफ एक 14 सदस्यीय समूह है। अमेरिका और एशिया-प्रशांत के अन्य भागीदार देशों ने 23 मई को तोक्यो में आईपीईएफ की शुरुआत की थी। इन 14 आईपीईएफ भागीदारों का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 40 प्रतिशत हिस्सा है।

इसी तरह वैश्विक वस्तु एवं सेवा कारोबार में समूह की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत की है। यह ढांचा व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ अर्थव्यवस्था और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था (कर और भ्रष्टाचार रोधी मुद्दे) से संबंधित चार स्तंभों के आसपास टिका है। व्यापार को छोड़कर अन्य तीन स्तंभों में भारत शामिल हो गया है। सदस्य देश इन विषयों पर अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर के लिए बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के टॉप 10 पार्टनर्स में से सिर्फ रूस और हॉन्ग कॉन्ग से ही बढ़ा आयात

आपूर्ति श्रृंखला को जुझारू बनाने पर बातचीत पहले ही पूरी हो चुकी है और भारत में इस करार के लिए घरेलू स्तर पर अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सदस्य राष्ट्र छठे दौर की वार्ता के तहत स्वच्छ अर्थव्यवस्था और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था स्तंभ पर बातचीत कर रहे हैं। यह वार्ता 15 अक्टूबर से क्वालालंपुर में चल रही है और 24 अक्टूबर को पूरी होगी।

भारत की ओर वाणिज्य मंत्रालय बातचीत की अगुवाई कर रहा है। मंत्रालय व्यापार स्तंभ में शामिल होने की संभावना के तहत अंतर-मंत्रालयी विचार-विमर्श कर रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इसपर नजर रख रहे हैं, जानकारी जुटा रहे हैं। हमने अभी तक व्यापार स्तंभ में शामिल होने पर निर्णय नहीं लिया है। आईपीईएफ दौर के समापन के बाद हम सभी घटनाक्रमों को विभिन्न मंत्रालयों के साथ साझा करते हैं।’’

यह भी पढ़ें : 2023-24 से 2029-30 के बीच इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च करेगा भारत, ग्रीन प्रोजेक्ट्स में भी होगा निवेश

आईपीईएफ का उद्देश्य व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाना, जुझारू आपूर्ति श्रृंखलाओं का विकास और सतत विकास में तेजी लाने के लिए ओर बेहतर अनुकूल वातावरण का निर्माण करना है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, फिजी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलिपीन, सिंगापुर, थाइलैंड, अमेरिका और वियतनाम इस गुट के सदस्य हैं।

अधिकारी ने कहा कि भारत के पास किसी भी समय व्यापार स्तंभ में शामिल होने का विकल्प है। इससे पहले विशेषज्ञ सुझाव दे चुके हैं कि भारत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आईपीईएफ वार्ता के नतीजे हरित उत्पाद जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन जैसे घरेलू नीतिगत विकल्पों को प्रभावित नहीं करें।

First Published - October 18, 2023 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट