facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

नए ड्रोन नियमों का उद्योग ने किया स्वागत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:33 AM IST

सरकार ने गुरुवार को नए ‘ड्रोन नियम, 2021’ की घोषणा की है। इससे मंजूरी की प्रक्रिया सरल होगी, स्वप्रमाणन को अनुमति मिलेगी और दस्तावेजीकरण और शुल्क में कमी आएगी। उद्योग ने नियमों का स्वागत किया है। ये नियम मानवरहित एयरक्राफ्ट सिस्टम (यूएएस) नियम, 2021 की जगह लेंगे, जो इस साल मार्च में आया था। 
ड्रोन फेडरेशन आफ इंडिया के निदेशक समित शाह ने कहा, ‘इन नियमों को जारी किए जाने के बाद भारत की ड्रोन व्यवस्था का नया युग आएगा, जिसकी बाजार क्षमता 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इससे अगले 5 साल में 5 लाख पेशेवर नौकरियों का सृजन हो सकता है। इन नियमों में 500 किलो तक के ड्रोन शामिल होंगे, जिससे डिलिवरी ड्रोन के घरेलू उद्योग के लिए अवसर बढ़ेंगे। साथ ही ड्रोन टैक्सी भारत को भविष्य के लिए तैयार करेगी। अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम्स प्रमोशन काउंसिल की स्थापना, जिसमें उद्योग और शिक्षा जगत के लोग शामिल होंगे, से पता चलता है कि सरकार ने ड्रोन तकनीक को राष्ट्रीय महत्त्व वाली तकनीक के रूप में समझा है।’

उद्योग संगठन नैशनल एसोसिएशन आफ सॉफ्टवेयर ऐंड सर्विसेज कंपनीज (नैस्कॉम) ने भी नियमों का स्वागत किया है। नैस्कॉम की नीति इकाई ने ट्वीट किया, ‘मंजूरी सरल हुई। 500 किलो तक कवरेज, मामूली शुल्क, कम जुर्माना, हवाईअड्डों से 12 किलोमीटर तक येलो जोन और 200 फुट तक उडऩे वाले ड्रोन को एयरपोर्ट से 8 से 12 किलोमीटर तक की अनुमति मिली है। इससे नवोन्मेष, स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा।’  
नए नियमों के तहत नियम पालन न करने की स्थिति में जुर्माना एक लाख रुपये से ज्यादा नहीं होगा। इस प्रक्रिया में महानिदेशक या केंद्र या राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रशासन द्वारा प्राधिकृत अधिकारी शामिल होंगे, जिन्हें संतुष्ट करना होगा कि व्यक्ति ने नियमों का पालन नहीं किया है या इन नियमों के प्रावधानों का अनुपालन करने में सफल नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - August 26, 2021 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement