facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

टिकाऊ वृद्धि की राह पर भारत: वित्त मंत्रालय

Annual Economic Review 2022-23 ने भू-राजनीतिक तनाव, अल नीनो की आशंका, मामूली FDI प्रवाह की चेतावनी दी है

Last Updated- July 06, 2023 | 10:06 PM IST
S&P global rating

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत वित्त वर्ष 23 से चालू वित्त वर्ष में ज्यादा टिकाऊ वृद्धि के साथ और तेजी से पुनरुद्धार की राह पर चल रहा है। वित्त मंत्रालय की ओर से 2022-23 के लिए गुरुवार को जारी सालाना वार्षिक समीक्षा में यह कहा गया है।

हालांकि रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भू-राजनीतिक तनावों, वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में उतार चढ़ाव तेज होने, वैश्विक शेयर बाजारों में तेज गिरावट , अलनीनो के ज्यादा असर, कारोबारी गतिविधियों में सुस्ती और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की आवक में सुस्ती ऐसी वजहें हैं, जो वृद्धि की रफ्तार पर असर डाल सकती हैं।

वित्त मंत्रालय ने कहा है, ‘इनका असर बढ़ने से आने वाली तिमाहियों में वृद्धि पर असर पड़ सकता है और और बाहरी क्षेत्र वित्त वर्ष 24 के वृद्धि के परिदृश्य पर असर डाल सकता है।’

मई के लिए मासिक आर्थिक रिपोर्ट के साथ जारी सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 23 की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) में मजबूती रहने के कारण पूरे साल के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही है, जो फरवरी के 7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान की तुलना में ज्यादा है।

Also read: India’s Super-Rich Population: भारत में शहरों के मुकाबले गांवों में बढ़ रही अमीरों की संख्या

इसमें कहा गया है, ‘वृद्धि के अनुमान में इस उलटफेर के बाद चालू साल में वृद्धि की गति बेहतर रहने का अनुमान है। अनुमान लगाने वाली कुछ एजेंसियों ने भी उम्मीद जताई है और उन्होंने वित्त वर्ष 24 के लिए अपना वृद्धि अनुमान बढ़ा दिया है।’ हालांकि रिपोर्ट में वित्त वर्ष 24 के लिए वृद्धि का कोई नया अनुमान नहीं दिया गया है। वृहद आर्थिक अनुमान लगाने वाली एजेंसियों द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि का अनुमान 6 से 6.5 प्रतिशत के बीच रखा गया है।

Also read: HDFC के मर्जर के बीच SBI का टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल, बाजार में अपनी पकड़ बढ़ाने पर नजर

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत का निर्यात घटने का जोखिम है। इसकी वजह यूरोपीय संघ द्वारा कार्बन बॉर्डर एडजेस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) पेश करना, रूस यूक्रेन के बीच चल रहा टकराव जारी रहना, मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति में ध्रुवीकरण का जोखिम और व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है।

इसमें कहा गया है, ‘जैसा कि IMF की रिपोर्ट में कहा गया है, भौगोलिक दूरी से ज्यादा राजनीतिक दूरी होने की वजह से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह भी प्रभावित हो सकता है।’

Also read: कामकाजी मोर्चे पर सामाजिक बदलाव ?

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि आपूर्ति संबंधी बुनियादी ढांचे में निवेश की वजह से भारत में लंबे समय तक आर्थिक वृद्धि रहने की संभावना है।

First Published - July 6, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट