facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

HDFC के मर्जर के बीच SBI का टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल, बाजार में अपनी पकड़ बढ़ाने पर नजर

Advertisement

एसबीआई कम से कम चार प्रमुख अधिकारियों को नई भूमिका देने की तैयारी में है।

Last Updated- July 06, 2023 | 8:04 PM IST
SBI Q4 Results

HDFC Bank के HDFC Limited के साथ मर्जर के बीच देश के सबसे बड़ा लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने वरिष्ठ नेतृत्व पदों में फेरबदल कर रहा है। एसबीआई कम से कम चार प्रमुख अधिकारियों को नई भूमिका देने की तैयारी में है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि वैश्विक बाजारों के प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक राजय सिन्हा एसबीआई की ब्रोकरेज शाखा एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी का पदभार संभालेंगे।

उन्होंने बताया कि सिन्हा ने अमिताव चटर्जी की जगह लेंगे, जो अब कॉर्पोरेट ग्राहकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की देखरेख के लिए बैंक में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि चटर्जी अपनी नई भूमिका में उप प्रबंध निदेशक होंगे।

एसबीआई की अपने डोमिनेंस को मजबूत करने पर नजर

सूत्रों के मुताबिक, नंद किशोर ने पिछले सप्ताह मुंबई में वैश्विक बाजार प्रभाग के उप प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है, जबकि अभिजीत चक्रवर्ती को एसबीआई कार्ड (SBI Card) में प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में प्रोमोट किया गया है।

बता दें कि सरकार द्वारा संचालित भारतीय स्टेट बैंक ऐसे समय में अपने प्रभाव को मजबूत कर रहा है जब एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank) और इसकी बंधक इकाई के बीच मर्जर ने इस क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर का एक नया बड़ा प्रतिद्वंद्वी पैदा कर दिया है।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement