facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद नवंबर में भारत के वस्तु निर्यात में पिछले साल की तुलना में हुई बढ़ोतरी

Advertisement

वैश्विक अनिश्चितता और अमेरिका द्वारा शुल्क लगाए जाने व अक्टूबर में निर्यात 11.8 प्रतिशत घटकर 34.4 अरब डॉलर रहने के बावजूद निर्यात में यह तेजी आई है

Last Updated- November 25, 2025 | 11:15 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल | फाइल फोटो

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नवंबर के पहले 3 सप्ताह के दौरान भारत का वस्तु निर्यात बढ़ा है। 

वैश्विक अनिश्चितता और अमेरिका द्वारा शुल्क लगाए जाने व अक्टूबर में निर्यात 11.8 प्रतिशत घटकर 34.4 अरब डॉलर रहने के बावजूद निर्यात में यह तेजी आई है।  गोयल ने बोर्ड ऑफ ट्रेड (बीओटी) की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘वैश्विक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद भारत चमकता सितारा बना हुआ है।  21 नवंबर तक के आंकड़ों से हमें पता चलता है कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वस्तु व्यापार बढ़ा है।’ 

बीओटी व्यापार नीति का शीर्ष सलाहकार निकाय है। इस बैठक में केंद्र व राज्य सरकारों के शीर्ष अधिकारियों के साथ देश के प्रमुख उद्योग निकायों ने हिस्सा लिया और उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के नकारात्मक असर के बारे में जानकारी दी। एक साल से अधिक समय के बाद बीओटी की बैठक हुई है।

 

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement