facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

हवाई यात्रियों की बढ़ी तादाद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:47 PM IST

आर्थिक गतिविधियों से जुड़े आर्थिक संकेतकों में तेजी के रुझान बरकरार हैं क्योंकि कोविड-19 के नए मामलों में कमी दिख रही है। सोमवार को सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में करीब 2,022 नए मामले देखे गए हैं। यह पिछले कुछ हफ्ते के दौरान देखे गए स्तर के बराबर है। एक हफ्ते पहले के मुकाबले ताजा हफ्ते के दौरान रोजाना औसतन 10,000 से अधिक घरेलू यात्री उड़ान भर रहे थे। ताजा हफ्ते के दौरान औसतन रोजाना उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या करीब 379,000 थी। वहीं औसतन रोजाना उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या 2,789 थी।
भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई की मात्रा में अच्छी वृद्धि दर्ज की। एक हफ्ते पहले के 14.81 फीसदी की वृद्धि की तुलना में इसमें 15.36 फीसदी की तेजी आई। वहीं माल ढुलाई से होने वाली कमाई में एक हफ्ते पहले के 20.57 फीसदी की तुलना में 24.94 फीसदी की तेजी आई। देश भर में बिजली संयंत्रों ने 22 मई को खत्म हुए सप्ताह के दौरान रोजाना औसतन 451.4 करोड़ बिजली का उत्पादन किया जो वित्त वर्ष 2019 के दौरान हुए 400.8 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की तुलना में 12.6 फीसदी की तेजी है। हालांकि बिजली उत्पादन में सप्ताह दर सप्ताह आधार पर 1.9 फीसदी की कमी आई।
सोमवार सुबह 9 बजे मुंबई और नई दिल्ली में यातायात अधिक रहा। वैश्विक लोकेशन तकनीक कंपनी टॉम टॉम इंटरनैशनल के आंकड़ों के मुताबिक नई दिल्ली में यातायात 2019 के स्तर से महज 27 फीसदी नीचे था। पिछले हफ्ते में इसमें 56 फीसदी की गिरावट थी। मुंबई में यातायात 2019 के मुकाबले 48 फीसदी कम था। इसमें पहले 63 फीसदी की कमी देखी गई थी।
वाहनों का पंजीकरण पहले से कम रहा। ताजा हफ्ते के दौरान इसमें 6.5 फीसदी की गिरावट आई जबकि एक हफ्ते पहले इसमें 5.2 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। भारत में हफ्ते के दौरान कुल 380,394 वाहनों का पंजीकरण हुआ। इसके अलावा खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की तादाद में कमी दिखी। सर्च इंजन गूगल के मोबिलिटी डेटा दर्शाते हैं कि ताजा हफ्ते के दौरान खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की तादाद में वृद्धि नौ फीसदी रही। महामारी के दौरान लोगों की गतिविधियां कैसी रहीं, इनका अंदाजा लगाने के लिए गूगल अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल करती है। इससे पहले खुदरा और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की वृद्धि 11.9 फीसदी के स्तर पर रही।
बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों का जायजा लेता है ताकि अर्थव्यवस्था की साप्ताहिक तस्वीर का अंदाजा मिल सके। वृहद अर्थव्यवस्था से जुड़े आधिकारिक आंकड़े अक्सर अंतराल पर जारी किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर भी विश्लेषक समान तरह के संकेतकों पर गौर कर रहे हैं ताकि यह समझा जा सके कि महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सरकार कैसे उपाय कर रही है। गूगल के डेटा अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं। ताजा आंकड़े 18 मई के हैं। यातायात आंकड़े 23 मई सोमवार सुबह 9 बजे के हैं। बाकी सभी डेटा रविवार 22 मई के हैं।

Advertisement
First Published - May 24, 2022 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement