facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Tenneco Clean Air IPO Listing: 27% प्रीमियम के साथ बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर शेयर पर ₹108 का फायदा

Advertisement

रिटेल निवेशकों को हर शेयर पर करीब 108 रुपये का फायदा हुआ। वहीं, हर लॉट पर करीब 3996 रुपये का लि​स्टिंग गेन हुआ

Last Updated- November 19, 2025 | 4:08 PM IST
Powerica IPO
Representational Image

Tenneco Clean Air IPO Listing: गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air) की बुधवार (19 नवंबर) को शेयर बाजार में शानदार लि​स्टिंग हुई। टेनेको क्लीन एयर का शेयर 27 फीसदी प्रीमियम के साथ NSE पर 505 रुपये और BSE पर 498 रुपये पर लिस्ट हुआ। शेयर का इश्यू प्राइस 397 रुपये प्रति शेयर था। रिटेल निवेशकों को हर शेयर पर करीब 108 रुपये का फायदा हुआ। वहीं, हर लॉट पर करीब 3996 रुपये का लि​स्टिंग गेन हुआ। यह इश्यू अप्लाई करने के लिए 12 नवंबर को खुला था और 14 नवंबर को बंद हो गया था।

Tenneco Clean Air का आईपीओ ₹3,600 करोड़ का था। इसमें कुल 9.07 करोड़ शेयर की बिक्री की पेशकश की गई. यह आईपीओ IPO पूरी तरह से ऑफर फार सेल (OFS) था। यानी कंपनी को इससे कोई नया फंड नहीं मिला. OFS में सबसे बड़ी हिस्सेदारी Tenneco Mauritius Holdings ने बेची है. इसके अलावा Federal-Mogul Investments BV, Tenneco LLC, और Federal-Mogul जैसे समूह से जुड़े अन्य शेयरधारक भी इसमें शामिल रहे.

इश्यू के लिए JM Financial बुक रनिंग लीड मैनेजर और MUFG Intime India रजिस्ट्रार रहा. इश्यू प्राइस ₹397 के मुकाबले शेयर NSE पर 27% प्रीमियम के साथ 509 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. BSE पर शेयर 498 पर लिस्ट हुआ, जोकि 25.44% का प्रीमियम दिखा रहा है. लिस्टिंग (stock market listing) के बाद शेयर ने 517 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया. यानी आईपीओ प्राइस से 30 फीसदी अधिक.

निवेशकों से मिला दमदार रिस्पांस?

टेनेको क्लीन एयर आईपीओ (Tenneco Clean Air India IPO) को निवेशकों से दमदार रिस्पांस मिला था. बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सबसे मजबूत मांग संस्थागत निवेशकों की ओर से आई, जहां QIB केटेगरी 166.42 गुना सब्सक्राइब हुई.

गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने भी भारी उत्साह दिखाया और यह हिस्सा 40.74 गुना भरा गया. वहीं रिटेल निवेशकों की भागीदारी संतुलित रही और RII कैटेगरी 5.11 गुना सब्सक्राइब हुई. कुल मिलाकर IPO 58.83 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ.

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement